Home उत्तराखंड न्यूज़ फावड़ा-कुदाल लेकर श्रमदान को निकले अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि, स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत चला विशेष श्रमदान अभियान
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

फावड़ा-कुदाल लेकर श्रमदान को निकले अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि, स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत चला विशेष श्रमदान अभियान

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत कचरा मुक्त भारत अभियान की लय पूरे जनपद में देखने को मिली। भारत सरकार के आह्वाहन पर सरकारी कार्यालयों, नगर पालिका, पंचायतों, स्कूलों समेत तमाम संस्थानों में एक घंटा श्रमदान हुआ।

जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार की अगुवाई में कलेक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील समेत तमाम सरकारी विभागों के अधिकारी खुद फावड़ा, झाड़ू, दराती और कुदाल लेकर श्रमदान एवं सफाई करने उतरे। वहीं जनप्रतिनिधियों ने भी अपने क्षेत्रों में श्रमदान अभियान चलाए। श्री केदारनाथ धाम, नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम सभाओं समेत पूरे जनपद में विशेष श्रमदान में लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

जिलाधिकारी की अगुवाई में कलेक्ट्रेट परिसर में सभी कर्मचारी एकत्रित हो गए। यहां जिलाधिकारी ने कर्मचारियों के तीन समूह बनवाकर श्रमदान में हिस्सा लिया। इस दौरान अधिकारी एवं कर्मचारियों ने परिसर से प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित करने के साथ ही अतिरिक्त उगी घास-खड़पतवार की सफाई की।

वहीं अपर जिला अधिकारी बीर सिंह बुदियाल ने स्वयं नालियों से कूड़ा निकालकर साफ किया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार एवं जिलाधिकारी के व्यक्तिगत सहायक ओम प्रकाश बिष्ट ने भी मोर्चा संभाल कर परिसर की खड़पतवार एवं प्लास्टिक कचरा साफ किया। जिलाधिकारी ने सभी कर्मचारियों को नियमित तौर पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

उधर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार एवं जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार ने विकास भवन में श्रमदान की कमान संभाली। विकास भवन की मुख्य एंट्री के साथ ही पार्किंग और गैलरी की सफाई करते हुए कर्मचारियों ने श्रमदान किया।

केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों से लेकर यात्रियों ने किया श्रमदान

श्री केदारनाथ धाम में कचरा मुक्त भारत अभियान के तहत रविवार को तीर्थ पुरोहित, जिला प्रशासन समेत बाबा के दर्शनों को पहुंचे तीर्थ यात्रियों ने श्रमदान अभियान में हिस्सा लिया। यहां मंदिर मार्ग गोल चबूतरे से मंदिर परिसर तक विशेष अभियान चलाया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार समेत जिला प्रशासन की टीम एवं पर्यावरण मित्र शामिल रहे।

वहीं नगर पंचायत केदारनाथ एवं सुलभ इंटरनेशनल द्वारा मंदाकिनी एवं सरस्वती घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। उधर सोनप्रयाग एवं सीतापुर पार्किंग और आसपास के क्षेत्र से सुलभ इंटरनेशनल ने करीब 100 किलो प्लास्टिक एवं अन्य कचड़ा एकत्रित किया।

नगर पंचायतों में वृहद स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम

नगर पंचायत अगस्त्यमुनि द्वारा सभी सात वार्डों में वृहद स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य कार्यक्रम में विधायक केदारनाथ शैला रानी रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल, वार्ड सभासद वंदना देवी, सुचिता देवी, मंजू रमोला, भूपेंद्र राणा, दिनेश बेंजवाल, उमा प्रसाद भट्ट समेत महाविद्यालय अगस्त्यमुनि एवं समस्त स्कूलों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ऊखीमठ नगर पंचायत में बालिका माध्यमिक विद्यालय, मुख्य बाजार, शहीद स्मारक समेत सभी वार्डों में श्रमदान किया गया। इस अवसर पर महिला प्रदेश अध्यक्ष भाजपा एवं पूर्व विधायक आशा नौटियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, सभासद पूजा देवी, अधिशासी अधिकारी मोहन सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव भट्ट, महिला मंगल दलों, आशा कार्यकत्त्री समेत गणमान्य नागरिकों ने अभियान में हिस्सा लिया।

नगर पालिका रूद्रप्रयाग में नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण की अध्यक्षता में सभी सभासदों ने नगर क्षेत्र में श्रमदान किया। नगर पंचायत तिलवाड़ा में नगर पंचायत अध्यक्ष संजू जगवाण एवं अधिशासी अधिकारी वासुदेव डंगवाल की अगुवाई में सुमाड़ी, मुख्य बाजार, समेत सभी वार्डों में श्रमदान किया गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...