उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिन के दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। वह टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक में भाग लेने के लिए यहां आये हैं। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।
इस बैठक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। इस बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ बद्रीनाथ और केदारनाथ का दौरा करेंगे और बाबा केदार एवं भगवान बद्रीविशाल का आशीर्वाद लेंगे।

यह मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक है। यह बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में आयोजित हो रही है।
इस बैठक में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के अलावा इन चारों राज्यों के दो-दो मंत्री और केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी भाग लेंगे।
जानकारी के अनुसार इस बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री वर्चुअली जुडेंगे और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री अपने प्रतिनिधि को भेजेंगे।


Leave a comment