Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ नैनीताल के पास बड़ा हादसा, 33 लोगों से भरी बस हुई खाई में गिरी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरनैनीताल

नैनीताल के पास बड़ा हादसा, 33 लोगों से भरी बस हुई खाई में गिरी

उत्तराखंड के नैनीताल में दर्दनाक हादसा हुआ है। हरियाणा के हिसार से स्कूली स्टाफ को लेकर नैनीताल घूमने आई एक बस खाई में गिर गई। बस में 33 लोग थे सवार। इस दौरान हादसे में 5 महिला और एक बच्चे की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, नैनीताल से हरियाणा वापस लौटते समय कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर हादसा हुआ। घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी लाया गया। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया।

आज आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि कालाढूंगी रोड पर नालनी में एक बस, जिसमें 33 लोग सवार होने की संभावना है, खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

इस सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीमें पोस्ट रुद्रपुर, नैनीताल व खैरना से तत्काल रेस्क्यू हेतु घटनास्थल के लिए रवाना की गई।

घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी मिली कि इस बस में 33 लोग सवार थे जो हिसार, हरियाणा से नैनीताल घूमने हेतु आये हुए थे।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर अन्य बचाव इकाइयों व स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बस में सवार लोगों में से कई लोगों घायलावस्था में रेस्क्यू कर उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया।

बस में सवार कुल- 33 लोग

1- सोनाली उम्र 26 वर्ष पुत्री सुभाष निवासी हिसार नैनीकला हरियाणा
2- पूजा उम्र 26 पुत्री लीलू राम
3- मोनिका उम्र-31 पत्नी प्रवीण निवासी आर्यनगर हिसार
4- मुस्कान उम्र-21 वर्ष पुत्री सुभाष निवासी उपरोक्त हिसार हरियाणा
5- कमलप्रीत कौर उम्र 13 वर्ष हिसार
6- इशिता वर्ष उम्र 5 वर्ष निवासी हिसार हरियाणा
7- विनीता 28 वर्ष निवासी हिसार हरियाणा
8- सोनिया 26 वर्ष निवासी हिसार
9- अमरजीत उम्र 31 वर्ष हिसार हरियाणा
10- रोमिला 59 वर्ष हिसार हरियाणा
11- रोगन सिंह उम्र 34 वर्ष
12- प्रियंका 32 वर्ष हिसार हरियाणा
13- सुनीता 34 वर्ष हिसार हरियाणा
14- अभिषेक पुत्र निलुराम निवासी हिसार।
15- शिवेंद्र कौर उम्र 40 वर्ष हिसार हरियाणा
16- कपिल पुत्र हवा सिंह उम्र 36 वर्ष हिसार हरियाणा अंकित पुत्र 17- विनोद कुमार उम्र 14 वर्ष आर्यनगर
18- उर्मिला 35 वर्ष हिसार
19- करीना पुत्र प्रेम कुमार उम्र 23 वर्ष हिसार
20- सुमन उम्र 42 निवासी हिसार
21- अंजली उम्र- 41 साल
22- भरत सिंह उम्र- 37 वर्ष
23- बिंदु पुत्री सतवीर उम्र- 35
24- अभिषेक 2 पुत्र सतवीर उम्र- 27 वर्ष हिसार
25- पंकज – 25 वर्ष (ठीक है)
26- साधू उम्र- उम्र-27 वर्ष हिसार

मृतक- 07
महिला- 05
1- पुष्पा
2- संगीता
3- ज्योति
4- पूनम
5- रविन्द्र
6- मनमीत (बच्चा)
पुरुष- 01
01 – रामेश्वर पुत्र दलवीर उम्र- 50 वर्ष (चालक)

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...