पंतनगर विश्वविद्यालय में 13 से 16 अक्टूबर तक लगेगा किसान मेला, किसानों हेतु होंगे विशेष आकर्षण

पंतनगर विश्वविद्यालय में 13 से 16 अक्टूबर तक लगेगा किसान मेला, किसानों हेतु होंगे विशेष आकर्षण

पंतनगर विश्वविद्यालय में 13 से 16 अक्टूबर 2023 तक आयोजित होने वाले 114वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में किसानों हेतु विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं होंगी। गांधी पार्क में लगाये जाने वाले इस चार-दिवसीय मेले में चारों दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

पंतनगर विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार शिक्षा, डा. जे.पी. जायसवाल ने बताया कि मेले के प्रमुख आकर्षणों में 13-14 अक्टूबर 2023 को फल-फूल, शाक-भाजी एवं परिरक्षित पदार्थों की प्रदर्शनी व प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।

14 अक्टूबर 2023 को अपरान्ह् 2ः00 बजे शैक्षणिक डेयरी फार्म, नगला, पर संकर बछियों की नीलामी एवं मत्स्य उत्पादन प्रदर्शनी व प्रतियोगिता 3ः00 बजे आयोजित की जायेंगी तथा 13 से 15 अक्टूबर 2023 को कृषक वैज्ञानिक संवाद/कृषक गोष्ठी 3ः00 बजे तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम 6ः00 से 8ः30 बजे तक गांधी हाल में आयोजित की जायेगी।

15 अक्टूबर 2023 को पूर्वान्ह् 10ः00 बजे से पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान महाविद्यालय के परिसर में पशु प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। श्री अन्न (मोटे अनाज) पर नाबार्ड के सहयोग से विषिष्ट प्रदर्शन का भी आयोजन किया जायेगा।

16 अक्टूबर 2023 को समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का गांधी हाल में अपराह्न 3ः00 बजे से आयोजन किया जायेगा, जिसमें मेले में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं मेले में लगे स्टालों को अपने प्रदर्शन हेतु मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

डा. जायसवाल ने बताया कि किसान मेले में 65 वर्ष से ज्यादा आयु के वृद्ध तथा 10 वर्ष से कम आयु के बालक/बालिका व ऐसे व्यक्ति जिसे कोई अन्य बीमारी हो, सावधानीपूर्वक प्रतिभाग करेंगे।

कृपया अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर मेले से लाभ उठायें तथा किसान मेले को स्वच्छ बनाने एवं पॉलीथीन मुक्त रखने में सहयोग प्रदान करें।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this