Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ जोशीमठ पहुंचे एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी, श्रीनृसिंह भगवान के मंदिर में की पूजा अर्चना
उत्तराखंड न्यूज़चमोलीताज़ा ख़बर

जोशीमठ पहुंचे एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी, श्रीनृसिंह भगवान के मंदिर में की पूजा अर्चना

एयर चीफ मार्शल आर्मी हैलीपेड से 4ः30 श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचे जहां उपजिलाधिकारी जोशीमठ/ श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) उप मुख्य कार्याधिकारी कुमकुम जोशी ने एयर चीफ मार्शल की अगवानी की।

इसके बाद एयर चीफ मार्शल श्री नृसिंह मंदिर दर्शन को गये तथा भगवान नृसिंह बदरी की विशेष पूजा में शामिल हुए। नृसिंह मंदिर पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी ने स्वास्तिवाचन किया तथा विशेष पूजा संपन्न करवायी।

मंदिर समिति की ओर से उप मुख्य कार्याधिकारी कुमकुम जोशी ने एयर चीफ मार्शल को श्री नृसिंह भगवान का प्रसाद भेंट किया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि एयर चीफ मार्शल ने नृसिंह मंदिर परिसर के निकट दुर्गा मंदिर, श्री तिमुंडिया वीर मंदिर, आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी स्थल के भी दर्शन किये। पांच बजे अपराह्न तक एयर चीफ मार्शल श्री नृसिंह मंदिर में दर्शन एवं पूजा कार्यक्रम में रहे।

इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण आदि मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...