Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून-चकराता के मीनस क्षेत्र में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 3 शव हुए बरामद
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

देहरादून-चकराता के मीनस क्षेत्र में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 3 शव हुए बरामद

जैसे ही इस दुर्घटना की सूचना एसडीआरएफ को मिली उन्होंने तुरन्त ही रेस्क्यू टीम को आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना किया।

इस घटनास्थल पर एक बोलेरो कैंपर (एचपी 63 सी 5039) जिसमें 3 लोग सवार थे जो नेवल टिकरी, तहसील – चौपाल, हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की ओर आ रहे थे। विकासनगर की ओर आते समय मीनस के पास वाहन अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से लगभग 200 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाकर वाहन में फंसे तीनों शवों को बाहर निकाला जिसके पश्चात कड़ी मशक्कत करते हुए वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतकों के विवरणः-

1. राकेश कुमार पुत्र सूरत सिंह, 26 वर्ष, (वाहन चालक)
2. सुरजीत सिंह पुत्र जगत राम, 35 वर्ष
3. श्याम सिंह पुत्र भागमल, 48 वर्ष

बताया जा रहा है कि सभी लोग ग्राम – टिकरी, तहसील – नेरवा, शिमला, हिमाचल प्रदेश के निवासी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...