Home ताज़ा ख़बर स्वच्छ दिवाली – कुदरत ने सौंपी स्वच्छ हवा और एमसीडी ने बांटी राहत की सांस
ताज़ा ख़बरसरोकार

स्वच्छ दिवाली – कुदरत ने सौंपी स्वच्छ हवा और एमसीडी ने बांटी राहत की सांस

त्योहारों के मौसम में भीषण प्रदूषण की मार झेल रहे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दो दिन से हो रही बरसात कुछ हद तक राहत लेकर आई है। मानो दिवाली महापर्व से ठीक पहले कुदरत ने खुद स्वच्छ हवा नागरिकों को उत्सव मनाने के लिए उपहार स्वरूप सौंपी हो।

ठीक इसी तरह आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के स्वच्छ भारत मिशन-शहरी की ओर से चलाए जा रहे ‘स्वच्छ दिवाली शुभ दिवाली’ अभियान के अंतर्गत देश भर के शहरों द्वारा स्वच्छ दिवाली सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में दिल्ली नगर निगम की ओर से साउथ जोन के जोनल कार्यालय में व्हाय वेस्ट वेडनेसडेज फाउंडेशन और एनएसएस-सीवीएस के सहयोग से फ्रंटलाइन सैनिटेशन वर्कर्स को 1800 एन-95 मास्ट वितरित किए गए।

एमसीडी की इस विशेष पहल का उद्देश्य इस दिवाली उन सफाईकर्मियों को स्वच्छ, सुरक्षित और राहत भरी सांस पर्व के उपहार स्वरूप भेंट करना रहा, जो ऐसे मौसम में भी सेहत खराब होने संबंधी जोखिम उठाकर देशवासियों की सेवा में दिन-रात जुटे हैं।

ये स्वच्छता कर्मचारी विभिन्न समुदायों में स्वच्छता की रीढ़ के रूप में काम कर रहे हैं, ऐसे में हमारी इस रीढ़ का मजबूत होना बेहद जरूरी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इन वर्कर्स के लिए सेफ्टी गियर उपलब्ध होना बेहद महत्वपूर्ण है।

इस दिशा में किया गया एन-95 मास्क बांटने का काम न केवल अग्रिम पंक्ति के इन नायकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि विशेष रूप से त्योहारी सीजन के दौरान स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हासिल किए जाने वाले व्यापक लक्ष्य के अनुरूप भी हैं।

ये सहयोगात्मक प्रयास उस वर्ग के सामूहिक हित के लिए संयुक्त प्रतिबद्धता के प्रतीक हैं, जो हमारे इलाकों की स्वच्छता और स्वच्छता मानकों को व्यवस्थित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

बिलखेत में 30 दिवसीय पैराग्लाइडिंग अभ्यास शिविर शुरू, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों की उम्मीद

नयारघाटी के बिलखेत में एयरो स्पोर्ट्स और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने...

1 अक्टूबर से उत्तराखंड में शुरू होगी मिलेट्स की खरीद, मंडुवा का मिलेगा ₹52.05 प्रति किलो भाव

उत्तराखंड में मिलेट्स की खरीद एक अक्टूबर से शुरू होगी। राज्य सरकार...

उत्तराखंड में नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा, सूचना देने वालों को मिलेगा 2.40 लाख रुपये तक इनाम

उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को अब कार्रवाई...