Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ खैरना के पास गहरी खाई में गिरा वाहन, एसडीआरएफ ने 5 घायलों को किया रेस्क्यू, एक शव को भी किया बरामद
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरनैनीताल

खैरना के पास गहरी खाई में गिरा वाहन, एसडीआरएफ ने 5 घायलों को किया रेस्क्यू, एक शव को भी किया बरामद

जैसे ही इस घटना की सूचना एसडीआरएफ को मिली एसडीआरएफ पोस्ट खैरना से मुख्य आरक्षी दिनेश पुरी के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

घटनास्थल पहुंचकर टीम द्वारा देखा गया कि एक इको वाहन सड़क से नीचे खाई में गिरा हुआ है। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा बिना वक़्त गवाए तुरन्त खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई गयी।

इस वाहन में 6 लोग सवार थे जिसमें से पांच घायल अवस्था में थे जबकि एक कि घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा रात्रि के अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए पांचों घायलों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकालकर नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया जबकि मृत व्यक्ति के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक का विवरण

1) छतर सिंह पुत्र श्री डिगर सिंह निवासी डीडीहाट, पिथौरागढ़

घायलों का विवरण

1) सूरज सिंह, पुत्र श्री पान सिंह निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़
2) जितेंद्र डसीला, पुत्र श्री राम सिंह डसीला, निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़
3) संतोष मेहर, निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़
4) हरीश कुमार, निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़
5) नाम पता नामालूम

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...