Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी ने जौलीग्रांट से एफ.आर.आई. सड़क निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण के कार्यों का किया निरीक्षण
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

सीएम धामी ने जौलीग्रांट से एफ.आर.आई. सड़क निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण के कार्यों का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एफ.आर.आई. में आयोजन स्थल के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयोजन से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्तरीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने निर्देश दिये कि इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग अपने स्तर से समय पर सभी तैयारियां पूर्ण कर लें।

उन्होंने कहा कि यह समिट राज्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अभी तक आयोजित विभिन्न रोड शो में लगभग ढ़ाई लाख करोड़ के करार हो चुके हैं। करारों की ग्राउंडिंग की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन निवेश प्रस्तावों में रोजगार की संभावनाएं अधिक हैं, राज्य सरकार द्वारा ऐसे निवेश प्रस्तावों को शीर्ष प्राथमिकता दी जा रही है। राज्य के युवाओं को राज्य में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त हों, इस दिशा में राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।

जौलीग्रांट से एफ.आर.आई तक सड़क एवं सौन्दर्यीकरण के कार्यों के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से कार्यों का फीडबैक भी लिया। सड़क निर्माण कार्यों की तेज गति और बेहतर सौन्दर्यीकरण के कार्य होने पर स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सौन्दर्यीकरण के कार्यों में लगे श्रमिकों से भेंट कर उनका हौसला भी बढ़ाया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवशेष कार्य भी जल्द पूर्ण किये जाएं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ‘डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड’ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूरा मार्गदर्शन मिल रहा है। उनके वाइब्रेंट गुजरात से प्रेरणा लेकर राज्य में डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड को आगे बढ़या जा रहा है। इस इन्वेस्टर्स से राज्य में निवेश बढ़ेगा, राज्य की आर्थिकी बढ़ेगी और राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

इस अवसर पर सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, सचिव एवं आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी, एस.एस.पी. देहरादून अजय सिंह, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...