Home उत्तराखंड न्यूज़ सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय के निदेशक ने सीएम धामी को फ्लैग लगाया
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय के निदेशक ने सीएम धामी को फ्लैग लगाया

सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल (से.नि.) उप निदेशक कर्नल एम.एस.जोधा (से.नि) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फ्लैग लगाया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने वाले अपने वीर सैनिकों पर हमें गर्व है। ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस‘ का यह अवसर राष्ट्र के सजग प्रहरियों के अविस्मरणीय बलिदानों और सेवाओं को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी दिन है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के नागरिकों से ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष’ में सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए अपना योगदान देने की भी अपील की है।

झंडा दिवस के अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भी सशस्त्र बलों के कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि एएफएफडी लोगों को उन बहादुर सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है जो देश की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। रक्षा राज्य मंत्री ने लोगों से एएफएफडी फंड में योगदान देने और कल्याणकारी योजनाओं का समर्थन करने का आग्रह किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...