इस अवसर पर कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि स्पोर्टस को स्पोर्ट की भावना से देखा जाना चाहिए तथा इसमें सम्मिलित होना आवश्यक है। छात्र जीवन में स्पोर्टस महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए स्पोर्टस में सक्रिय रहने की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने आगे आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. बृजेश सिंह द्वारा सभी का स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन प्रभारी शारीरिक शिक्षा डा. पूनम त्यागी द्वारा किया गया।
कॉनफ्लक्स गेम्स के अंतर्गत मिक्सड टेनिस बॉल क्रिकेट, इंटर हॉस्टल टग ऑफ वॉर (पुरूष एवं महिला), कबड्डी (पुरूष एवं महिला), मार्च पास्ट, मिक्सड वॉलीबॉल (पुरूष एवं महिला), मिक्सड खो-खो (पुरूष एवं महिला), मिक्सड बास्केटबॉल (पुरूष एवं महिला), इंटर हॉस्टल डांस चैम्पियनशिप (महिला), शतरंज और कैरम (पुरूष एवं महिला) का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. बृजेश सिंह, निदेशक संचार डा. जे.पी. जायसवाल, सहअधिष्ठात्री छात्र कल्याण डा. स्नेहा, प्रभारी शारीरिक शिक्षा डा. पूनम त्यागी, डा. भाष्कर तिवारी, डा. एच.एस. पपोला, डा. जी.एस. बोहरा, सह निदेशक शारीरिक शिक्षा एवं वार्डन शिवालिक भवन डा. राजीव रंजन कुमार, वार्डन विश्वसरैया छात्रावास डा. सुनील कुमार, स्टाफ काउंसलर यूनिवर्सिटी स्पोर्ट क्लब श्वेता चौधरी, सहायक वार्डन सरोजनी भवन छात्रावास भगवती, सहायक वार्डन गोल्डन जुबली लता पंत, सहायक वार्डन विश्वसरैया भवन छात्रावास डा. धीरज कुमार, डा. डी.पी. सिंह तथा विद्यार्थी एवं क्रीड़ा स्टाफ काउन्सलर सहित शारीरिक शिक्षा अनुभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।


Leave a comment