अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम जन्म भूमि परिसर में प्रभु श्रीराम लला जी की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में उत्तराखंड शासन ने निर्णय लिया है कि राज्य के सभी राजकीय कार्यालय, संस्थान, औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के अधीन बैंक /कोषागार/उप कोषागार 22 जनवरी (सोमवार) को आधे दिन (अपराह्न 2.30 बजे तक) केन्द्र सरकार की भांति बन्द रहेंगें।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर 22 जनवरी को केंद्र सरकार ने पहले ही अपने सारे सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी (हाफ डे) घोषित की है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सभी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे। पीएम मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करने वाले हैं।

इसके अलावा कई राज्यों ने भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन छुट्टी का एलान किया है। जो इस प्रकार से हैं –
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यानाथ ने 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कारण शैक्षणिक संस्थानों में छु्ट्टी घोषित की है। इस दिन पूरे राज्य में शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी।
- हरियाणा सरकार ने भी प्राण प्रतिष्ठा के चलते स्कूल बंद रखने की घोषणा की है। वहीं इस दिन ड्राई डे भी रहेगा।
- मध्य प्रदेश में 22 जनवरी को शराब की दुकानों के साथ भांग की दुकाने की बंद रहेंगी। स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है।
- छत्तीसगढ़ में भी प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।
- गोवा में भी सरकारी कर्मचारियों और स्कूलों में 22 जनवरी को छु्ट्टी का एलान किया गया है।


Leave a comment