पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज अपने डिफेन्स कॉलोनी आवास पर उत्तराखंड की लोक गायिका पूनम सती द्वारा श्रीराम लला के स्वागत में गाये गढ़वाली राम भजन का विमोचन किया।

इस अवसर पर पूर्व सीएम ने कहा की आजादी के बाद देश में यह दूसरा ऐसा अवसर है जब पूरा देश खासा उत्साहित है जश्न मना रहा है।
उन्होंने पूनम सती को इस सुन्दर से राम भजन के लिए बधाइयां भी दीं। इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पूरा देश जहां एक ओर राम मय हो रखा है वहीं विपक्ष के अंदर इस बात की बौखलाहट देखी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि जिनको भी भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में जाने का निमत्रंण मिला है उन्हें प्राण प्रतिष्ठा में जाना चाहिए। जो भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में जाने को ठुकरायेगा लोग उसे ही ठुकरा देंगे।


Leave a comment