Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार सीमावर्ती गांव के जनप्रतिनिधियों को विशेष रूप से किया गया है आमंत्रित
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीताज़ा ख़बर

गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार सीमावर्ती गांव के जनप्रतिनिधियों को विशेष रूप से किया गया है आमंत्रित

इस बार दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में सीमावर्ती गांव के लोगों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। उत्तरकाशी जिले के चीन से लगने वाली सीमावर्ती के आठ गांव के प्रधान व उपप्रधान समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पंहुच चुके है। जिसमें बगोरी, धराली, हर्षिल, जादूंग, जसपुर, झाला, मुखबा, नेलांग, पुराली व सुक्की के प्रधान शामिल हैं।

इस अवसर पर वाइब्रेंट विलेज हर्षिल के उप प्रधान माधवेंद्र सिंह रावत की पत्नी अनुप्रिया रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट करने के लिए उनकी एक अनूठी पेंटिंग भोजपत्र पर तैयार की है, जिसे विशेषतौर अखरोट के छिलकों से तैयार रंग से बनाया गया है। इस पेंटिंग में दुर्लभ भोजपत्र और फलों के रंगों का प्रयोग किया गया है इस पेंटिंग को ग्रामीणों द्वारा प्रधानमंत्री को भेंट करने की योजना है।

इस पेंटिंग की विशेषता है कि इसे पूरी तरह से दुर्लभ भोजपत्र से तैयार किया गया है अनुप्रिया ने बताया कि भोजपत्र का प्रयोग प्राचीन समय में कागज की तरह ही किया जाता था अब यह बहुत कम ही देखने को मिलता है।

भोजपत्र पर पेंटिंग तैयार करना आसान नहीं होता है क्यों कि एक बार यही पेंटिंग में खामी रह जाती है तो फिर से दुबारा से बहुत बारीकी से तैयार करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि एक बार असफल होने के बाद दूसरी बार उन्हें भोजपत्र पर पेंटिंग बनाने में सफलता मिली। अनुप्रिया इससे पहले स्नो लेपर्ड सहित दर्जनों पेंटिंग तैयार कर चुकी हैं लेकिन प्रधानमंत्री की ये पेंटिग अदभुत और आकर्षक है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...