Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सरकार ने किए कई IAS और PCS अधिकारियों का तबादले
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

सरकार ने किए कई IAS और PCS अधिकारियों का तबादले

उत्तराखंड शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। छह IAS और 12 PCS अफसरों का तबादला कर दिया है। देर रात इसके आदेश जारी किए गए हैं। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला को हटा दिया गया है, उनकी जगह मेहरबान सिंह बिष्ट को उत्तरकाशी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

हरीश चन्द्र काण्डपाल, IAS-2013 को उपाध्यक्ष, जिला विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंहनगर से हटाकर उन्हें निदेशक, सेवायोजन, हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई।

अभिषेक रूहेला, IAS-2015 को जिलाधिकारी, उत्तरकाशी से हटाकर अब जिला विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंहनगर की जिम्मेदारी दी गई।

मेहरबान सिंह बिष्ट, IAS-2016 को अपर सचिव, गन्ना-चीनी, प्रबन्ध निदेशक, उत्तराखंड शुगर फेडरेशन से हटाकर जिलाधिकारी उत्तरकाशी बनाया गया।

रवनीत चीमा, IAS-2017 को अपर सचिव, श्रम, अपर सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण का अतिरिक्त प्रभार से हटाकर अपर सचिव पशुपालन और मत्शय की जिम्मेदारी दी गई।

विशाल मिश्रा, IAS-2018 को मुख्य विकास अधिकारी, ऊधमसिंहनगर से हटाकर मुख्य विकास अधिकारी, टिहरी गढ़वाल की जिम्मेदारी दी गई।

मनीष कुमार, IAS-2018 को मुख्य विकास अधिकारी, टिहरी गढ़वाल से हटाकर मुख्य विकास अधिकारी, ऊधमसिंहनगर की जिम्मेदारी दी गई।

इसके साथ ही PCS अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी फेरबदल किया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...