Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ राज्य में एयर कनेक्टिविटी मजबूत करने हेतु एलाइन्स एयर के साथ जल्द एमओयू – मुख्य सचिव
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

राज्य में एयर कनेक्टिविटी मजबूत करने हेतु एलाइन्स एयर के साथ जल्द एमओयू – मुख्य सचिव

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि जल्द ही मुख्यमंत्री द्वारा राज्य सरकार की एयर कनेक्टिविटी स्कीम लॉच की जाएगी। इस सम्बन्ध में एलाइन्स एयर के साथ एक एमओयू किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा वीजीएफ स्पोर्ट मॉडल के माध्यम से आरम्भ में पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर फिक्सड वीजीएफ मॉडल पर वाराणसी -पंतनगर- वाराणसी तथा पंतनगर-पिथौरागढ़-पंतनगर एयर कनेक्टिविटी शुरू की जाएगी।

इसके साथ ही Cost Minus Revenue Model के आधार पर अमृतसर-देहरादून-अमृतसर, देहरादून-पंतनगर-देहरादून तथा देहरादून-अयोध्या-देहरादून रूट्स पर एयर कनेक्टिविटी शुरू की जाएगी। इन रूट्स पर 70 सीटर प्लेन आई ई 72 की सेवाएं ली जाएगी। यह हवाई सेवा मार्च के पहले सप्ताह में आरम्भ हो जाएगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि पर्यटन राज्य होने के कारण प्रदेश में मजबूत एयर कनेक्टिविटी तथा हवाई सेवाओं में सुधार होना आवश्यक है। बेहतर हवाई सेवाओं के कारण राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में भी पर्यटन गतिविधियों को अधिक से अधिक बढ़ावा मिलेगा तथा आपात स्थितियों में स्थानीय लोग भी लाभान्वित होंगे।

बैठक में अपर सचिव सी रविशंकर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...