Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून से अयोध्या, अमृतसर और वाराणसी के लिए 6 मार्च से शुरू होगी हवाई सेवा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

देहरादून से अयोध्या, अमृतसर और वाराणसी के लिए 6 मार्च से शुरू होगी हवाई सेवा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कोशिश रंग लाई है। देहरादून से देश के तीन प्रमुख शहरों अयोध्या, अमृतसर और वाराणसी के लिए सीधी हवाई सेवा को केंद्र की मंजूरी मिल गई है। तीनों शहरों के लिए यह सेवा 6 मार्च से शुरू हो जायेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रयास रंग लाया है। देहरादून से देश के तीन प्रमुख शहरों अयोध्या, अमृतसर और वाराणसी के लिए सीधी हवाई सेवा को केंद्र की मंजूरी मिल गई है। तीनों सेवाओं का 6 मार्च को शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री धामी ने तीनों सेवाओं की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार प्रकट किया है।

उद्घाटन दिवस पर देहरादून से अयोध्या के लिए विमान सुबह 9:40 बजे उड़ान भरेगा और पूर्वाह्न 11:30 बजे अयोध्या पहुंचेगा। उसी दिन अयोध्या से दोपहर 12:15 बजे उड़ान भरकर दोपहर 01:55 बजे देहरादून पहुंचेगा।

देहरादून-अमृतसर हवाई सेवा का विमान दोपहर 12 बजे अमृतसर से उड़ान भरेगा और दोपहर 01:10 बजे देहरादून पहुंचेगा। इसी प्रकार देहरादून से दोपहर 1:35 बजे अमृतसर के लिए उड़ान भरेगा और दोपहर 2:45 बजे अमृतसर पहुंचेगा।

वाराणसी के लिए वाया पंतनगर हवाई सेवा भी 6 मार्च से शुरू हो रही है। यात्री विमान प्रातः 9:50 बजे देहरादून से पंतनगर के लिए उड़ान भरेगा और 10:35 बजे पंतनगर पहुंचेगा। इसी प्रकार पंतनगर से 11:15 बजे वाराणसी के लिए उड़ान भरेगा और दोपहर एक बजे वाराणसी में उतरेगा। वाराणसी से विमान दोपहर 1:40 बजे पंतनगर के लिए उड़ान भरेगा और अपराह्न 3:25 बजे पंतनगर पहुंचेगा। पंतनगर से विमान अपराह्न 3:50 बजे उड़ान भरेगा और शाम 4:35 बजे देहरादून पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री धामी तीनों स्थानों के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने से पूर्व उन्होंने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से व्यक्तिगत रूप से अनुरोध करने के साथ ही पत्र भी लिखा था।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि देहरादून से अभी अयोध्या के लिए सीधी उड़ान सेवा उपलब्ध नहीं है। श्रीरामलला के दर्शन के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं, अयोध्या से देवभूमि के लिए हवाई सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को उत्तराखंड की यात्रा में भी सुविधा होगी। इसी प्रकार देवभूमि की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री भी इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...