Home उत्तराखंड न्यूज़ अनिल बलूनी ने पौड़ी के रांसी मैदान में तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का किया शिलान्यास
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

अनिल बलूनी ने पौड़ी के रांसी मैदान में तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का किया शिलान्यास

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने पौड़ी के रांसी स्टेडियम में तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का भूमि पूजन किया और उसकी आधारशिला रखी।

गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी आज पौड़ी पहुंचे उन्होंने रांसी मैदान में तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का शिलान्यास किया।

अनिल बलूनी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पौड़ी के लिए आज ऐतिहासिक दिन है आज तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का शिलान्यास हो चुका है। उन्होंने अपनी सांसद निधि से 15 करोड़ की धनराशि इसके लिये अवमुक्त की है और इस तारामंडल का नाम देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा जाना है। माउंटेन म्यूजियम बनने से पौड़ी और आसपास के क्षेत्र में पर्यटन को गति मिलेगी और खगोल एवं इतिहास में रुचि रखने वालों को इन दोनों केंद्रों से लाभ मिलेगा।

सांसद अनिल बलूनी द्वारा सर्वप्रथम रांसी स्टेडियम में शहीद राइफलमैन जसवंत सिंह रावत की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उनकों श्रद्धांजलि दी गयी। तत्पश्चात तारामंडल व माउंटेन म्यूजियम का भूमि पूजन कार्य संपन्न किया और संबंधित अधिकारियों से तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम प्रोजेक्ट के प्रगति की जानकारी लेते हुए इसके निर्माण से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण करने को कहा।

इसके पश्चात कंडोलिया मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए सभी के खुशहाली की कामना की गयी।

तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम मूल रूप से पर्यटन विभाग की योजना है। लोक निर्माण विभाग इसकी कार्यदायी संस्था है तथा वन विभाग व स्थानीय वन पंचायत के समन्वय से इसको आकार में लाया जायेगा। यह परियोजना मूलरूप से 20.98 करोड़ रूपये की लागत से तैयार होनी है तथा भविष्य में आवश्यकता के अनुरूप धनराशि में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस परियोजना को सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है तथा शीघ्र ही निर्माण संबंधित अन्य औपचारिक्ताएं प्रारंभ की जायेगी।

इसके पश्चात रामलीला मैदान में मुख्य कार्यक्रम स्थल पर राज्यसभा सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि इस परियोजना के आकार लेने के पश्चात संपूर्ण गढ़वाल क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। खगोल प्रेमियों के लिए यह आकर्षक स्थल बनकर उभरेगा। विद्यार्थियों के लिए भी जिज्ञासा का केंद्र बनेगा तथा इन सबसे इस क्षेत्र की आर्थिकी में बड़ा सकारात्मक बदलाव आयेगा। उन्होंने कहा कि परियोजना को पूर्ण करने के लिए किसी भी प्रकार से धनराशि की कमी नहीं होने दी जायेगी।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम के साथ-साथ एक बड़ी लाइब्रेरी और मल्टी परपज हॉल भी निर्मित होगा। इसके लिए भूमि का हस्तांतरण भी हो चुका है। यह चारधाम यात्रियों को आकर्षित करने का बड़ा माध्यम बनेगा।

स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने अपने संबोधन में कहा कि तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम बनने से आज का यह दिन जनपद के लिए एक ऐतिहासिक दिन है तथा इस परियोजना से पर्यटक को पंख लगेंगे जिससे स्थानीय क्षेत्रवासियों की आर्थिकी मजबूत होगी।

इस दौरान अतिथियों द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन भी किया। इस दौरान विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी व रूद्रप्रयाग भरत चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, पूर्व विधायक मुकेश कोहली व शैलेन्द्र रावत, राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अण्थवाल, जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान सहित संबंधित लोग उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...