Home उत्तराखंड न्यूज़ पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय ने एनएसए अजीत डोभाल को डी. लिट की उपाधि से किया सम्मानित
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय ने एनएसए अजीत डोभाल को डी. लिट की उपाधि से किया सम्मानित

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में डी.लिट. की उपाधि से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय सुरक्षा में अपने दशकों लंबे शानदार करियर के दौरान राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने वाले एनएसए अजीत डोभाल को एक दीक्षांत समारोह में डिग्री से सम्मानित किया गया।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की उपस्थिति में विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा एनएसए अजीत डोभाल डी.लिट (मानद उपाधि) से सम्मानित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए एनएसए अजीत डोभाल ने कहा, ‘यहां आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं इस पुरस्कार को प्रदान करने के लिए विश्वविद्यालय, कुलपति और चांसलर को हार्दिक धन्यवाद और शुभकामनाएं देता हूं, जो मेरे लिए बहुत गर्व और सम्मान की बात है।

इस अवसर पर अजीत डोभाल ने कहा कि मैं इस अवसर पर अपने युवा दोस्तों को भी बधाई देता हूं जो आगे एक शानदार करियर बनाने जा रहे हैं। उन्होंने दीक्षांत समारोह में छात्रों से कहा कि यह आपको तय करना है कि आप इस देश के साथ क्या करने जा रहे हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण है… यह केवल इतना ही नहीं है कि इस राष्ट्र ने आपके विकास, आपके आत्म-साक्षात्कार, आपकी शिक्षा और पेशे के लिए क्या योगदान दिया है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि भविष्य में बेहतर भारत का नेतृत्व करने के लिए इस देश को आपसे बहुत उम्मीदें हैं।

एनएसए अजीत डोभाल ने कहा कि आप सभी बहुत भाग्यशाली हैं कि आप उस पीढ़ी के सदस्य हैं जो एक बहुत शक्तिशाली, बहुत समृद्ध और बहुत प्रगतिशील भारत देखने जा रहे हैं, जिसका राष्ट्रों के समूह में बहुत बड़ा स्थान होगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...