Home उत्तराखंड न्यूज़ श्रीकेदारनाथ धाम में तैयारियां जोरों पर, हैलीपैड के रास्तों से श्रमिकों द्वारा हटाई गई बर्फ
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

श्रीकेदारनाथ धाम में तैयारियां जोरों पर, हैलीपैड के रास्तों से श्रमिकों द्वारा हटाई गई बर्फ

केदारनाथ धाम में यात्रा की तैयारियों जोर शोर से चल रही है। केदारनाथ धाम में जाने वाले रास्ते बर्फ से ढके हुए हैं। रामबाड़ा से छोटी लिनचोली, बड़ी लिनचोली, भैंंरो ग्लेशियर, कुबेर ग्लेशियर आदि स्थानों से 50 से 80 फीट तक की लंबाई एवं 10 से 12 फीट की ऊंचाई तक श्रमिकों द्वारा कठिन परिस्थितियों में बर्फ हटाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

जिलाधिकारी के निर्देशन में तत्परता से किया जा रहा है बर्फ हटाने का कार्य

वर्ष-2024 की श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों को जो भी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं की जानी हैं उन सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में डीडीएमए द्वारा केदारनाथ यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य तत्परता से किया जा रहा है तथा केदारनाथ धाम हैलीपैड़ तक मार्ग से 3 फीट बर्फ हटाने का कार्य कर लिया गया है।

अधिशासी अभियंता डीडीएमए विनय झिंक्वाण ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में केदारनाथ यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य 04 मार्च से ही शुरू कर दिया गया था। जिसमें बर्फ हटाने के लिए लगभग 95 श्रमिक तैनात किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि रामबाड़ा से छोटी लिनचोली, बड़ी लिनचोली, भैंंरो ग्लेशियर, कुबेर ग्लेशियर आदि स्थानों से 50 से 80 फीट तक की लंबाई एवं 10 से 12 फीट की ऊंचाई तक श्रमिकों द्वारा कठिन परिस्थितियों में बर्फ हटाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

उन्होंने अवगत कराया है कि बर्फ को हटाने का कार्य हैलीपैड़ के समीप तक किया गया है तथा दो-तीन के भीतर श्री केदारनाथ धाम तक बर्फ हटाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा एवं केदारनाथ धाम में घोड़े-खच्चरों सहित आवागमन सुचारू हो जाएगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...