Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ अजय भट्ट ने रुद्रपुर में किया नामांकन, मुख्यमंत्री धामी सहित कई मंत्री रहे मौजूद
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

अजय भट्ट ने रुद्रपुर में किया नामांकन, मुख्यमंत्री धामी सहित कई मंत्री रहे मौजूद

नैनीताल ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने चार सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा और अधिवक्ता के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह को नामांकन पत्र सौंपा। नामांकन कक्ष में नैनीताल विधायक सरिता आर्य और राम सिंह कैड़ा भी मौजूद थे।

नैनीताल सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट सादगी के साथ कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। अजय भट्ट के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक शिव अरोरा ने विक्टरी साइन दिखाया और नामांकन कक्ष में चले गए।

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी ने सांसद और केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट को मैदान में उतारा है। उनकी यहां से टक्कर कांग्रेस के प्रत्याशी प्रकाश जोशी से है। अजय भट्ट केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में इस वक्त रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री के रूप में दो अहम मंत्रालय संभाल रहे हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेसी नेता हरीश रावत को 3,39,096 वोटों से हराया था। उस साल यह प्रदेश में किसी एमपी की जीत का सबसे बड़ा अंतर था।

नैनीताल ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन करने से पूर्व अजय भट्ट ने परिवार सहित घर के नजदीक खाटू श्याम मंदिर में पूजा अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...