Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी ने पुरोला बाजार में किया भव्य रोड़ शो, जनता से की मोदी जी को तीसरी बार पीएम बनाने की अपील
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीटिहरीताज़ा ख़बर

सीएम धामी ने पुरोला बाजार में किया भव्य रोड़ शो, जनता से की मोदी जी को तीसरी बार पीएम बनाने की अपील

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यालक्ष्मी शाह के लिये वोट मांगने आज 29 मार्च को पुरोला पहुंचे। रैली स्थल में पहुंचने से पहले सीएम धामी ने पुरोला मुख्य बाजार में एक विशाल रोड़ शो किया।

सीएम पुष्कर सिंह धामी के रोड शो के दौरान उपस्थित जनसैलाब ने मोदी जी, धामी जी और महारानी राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में जबरदस्त नारेबाजी की। रोड शो में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनावी रथ पर लोगों ने घरों से फूल बरसाए। बदले में मुख्यमंत्री ने भी लोगों पर जमकर पुष्प वर्षा की। हजारों की संख्या में लोगों के हुजूम के साथ रोड शो जनसभा स्थल पर पहुंचा।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुरोला में भारी जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि सैकड़ों वर्षों से भगवान श्री राम का मंदिर नहीं बन पाया आज मोदी जी ने विशाल मंदिर का निर्माण करवा दिया। वहीं जम्मू कश्मीर में धारा 370 जैसे धारा को हटा दिया ये सब आप लोगों के वोट की तागत थी जिसे मोदी जी ने करके दिखाया।

उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए और तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए टिहरी लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह जी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

मुख्यमंत्री की सभा को सफल बनाने के लिए पुरोला विधानसभा के प्रभारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट पिछले 4 दिनों से क्षेत्र में डेरा डाले रहे। मुख्यमंत्री के रोड शो और चुनावी रैली को सफल बनाने के लिए बीजेपी जिला संगठन, मंडलों के अध्यक्ष और खासकर स्थानीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने खूब पसीना बहाया।

आज के रोड शो और चुनावी रैली में कार्यक्रम के दौरान मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा, विधायक दुर्गेश्वर लाल, राज्य मंत्री बागवानी राजकुमार, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, पूर्व विधायक मालचंद, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल, लोकसभा के संयोजक रमेश चौहान, पुरोला विधानसभा के प्रभारी लोकेंद्र सिंह विष्ट, पूर्व अनुसूचित जाति आयोग सदस्य डा. स्वराज विद्वान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, मोरी प्रमुख बचन पंवार, पूर्व प्रमुख सुलोचना गौड़, जिला महामंत्री पवन नौटियाल, अमित चंद शाह, सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

जनसभा के बाद पुरोला की प्रमुख ने बीजेपी की सदस्यता ली। इसी के साथ क्षेत्र के 500 जनप्रतिनिधियों और कांग्रेसियों ने बीजेपी का दामन थाम।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...