Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पंतनगर विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों हेतु आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से ऑनलाइन शुरू
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

पंतनगर विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों हेतु आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से ऑनलाइन शुरू

अन्य राज्यों के अभ्यर्थी पेमेंट सीट्स के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पी.एच.डी. पाठ्यक्रमों में अन्य राज्यों के अभ्यर्थी प्रवेश हेतु पेमेंट सीट्स एवं अन्य राज्य की सामान्य सीट्स के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी पाठ्यक्रमों से सम्बन्धित विस्तृत विवरण हेतु विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.gbpuat.ac.in अथवा प्रवेश पोर्टल www.gbpuat.org.in पर भी जा सकते हैं।

कश्मीरी विस्थापितों के वार्ड/कश्मीर घाटी के निवासी कश्मीरी पंडित तथा जम्मू एवं कश्मीर के निवासी केवल स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते है। स्नातक, स्नातकोत्तर, एमसीए व पी.एच.डी. पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन 01 अप्रैल 2024 से 30 अप्रैल 2024 तक कर सकते हैं।

एमबीए/एमबीए (एग्रीबिजनेस) तथा पी.एच.डी. (मैनेजमैंट) पाठ्यक्रम में प्रवेश CAT/CMAT की मेरिट के आधार पर किये जायेंगे, परन्तु आवेदन पत्र ऑनलाइन 01 अप्रैल 2024 से 30 अप्रैल 2024 तक भरे जायेंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...