Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ प्रियंका गांधी रामनगर एवं रूड़की में चुनावी जनसभाओं को करेंगी संबोधित
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बरहरिद्वार

प्रियंका गांधी रामनगर एवं रूड़की में चुनावी जनसभाओं को करेंगी संबोधित

देश में लोकसभा के चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है इसी सिलसिले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी भी उत्तराखंड के रामनगर एवं रूडकी में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी।

इस बात की जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने दी उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी कल 13 अप्रैल 2024 को पीरूमदारा रामनगर एवं डीएवी कॉलेज रूड़की में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी।

प्रियंका गांधी की जनसभाओं में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, सह प्रभारी दीपिका पाण्डेय, पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, एआईसीसी व पीसीसी सदस्य, जिला एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष, अनुषांगिक संगठन, विभाग व प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारी गणों सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व आम जनता प्रतिभाग करेगी।

मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी नई दिल्ली से प्रातः 11ः50 बजे पीरूमदारा रामनगर (नैनीताल) पहुंचेंगी जहां पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी तथा अपरान्ह 15ः00 बजे डीएवी ग्राउंड रुड़की (हरिद्वार) में कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह रावत के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने के उपरान्त नई दिल्ली को प्रस्थान करेंगी।

मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा की तैयारी हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार तैयारियां शुरू की गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा एवं कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने आज रुड़की पहुंचकर जनसभा स्थल का दौरा कर जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभाओं में प्रदेशभर के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभाओं में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है ताकि कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के पांच न्याय पच्चीस गारंटियों का संदेश घर-घर पहुंच सकें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...