Home उत्तराखंड न्यूज़ टिहरी झील में चार दिवसीय नेशनल पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी चैंपियनशिप का आयोजन
उत्तराखंड न्यूज़टिहरीताज़ा ख़बर

टिहरी झील में चार दिवसीय नेशनल पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी चैंपियनशिप का आयोजन

टिहरी झील में नेशनल पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इससे टिहरी झील विश्व के पर्यटन क्षेत्रों में एक नई पहचान कायम करेगी। चार दिवसीय चैंपियनशिप का शुभारम्भ जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित ने किया।

डीएम मयूर दीक्षित ने चैंपियनशिप के शुभारम्भ की घोषणा कर आयोजक टीम, जज एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से टिहरी झील को दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान मिलेगी।

चार दिवसीय नेशनल पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने हेतु भारत के लगभग 15 राज्यों के 105 प्रतिभागियों द्वारा पंजीकरण करवाया गया है। जनपद में एंडवेंचर स्पोर्स्ट्स के लिए उपयुक्त स्थान होने के चलते यहां पर्यटन एवं रोजगार की अपार सम्भावनाएं है, इस दिशा में और अच्छे प्रयास किये जायेंगें।

विगत माह नवम्बर, 2023 में जनपद टिहरी में एक्रो पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल आयोजित किया गया जिसमें टेक ऑफ प्वांईट प्रतापनगर तथा लेंडिंग प्वाईंट कोटी कॉलोनी रहा, जिसमें पैराग्लाइडिंग के अच्छे रूझान आने के चलते यूटीडीए, टीएचडीसी और जिला प्रशासन के माध्यम से एक्यूरेसी चैंपियनशिप करवाई जा रही है। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस कर्नाटक, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड से 72 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं, जिसमें 8 महिलाएं भी शामिल हैं।

अपर मुख्य कार्याधिकारी (साहसिक विंग) यूटीडीए कर्नल अश्विनी पुण्डीर ने बताया कि नेशनल पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी चैंपियनशिप का आयोजन मंत्रा के सहयोग से उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के तत्वाधान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता 25 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की जायेगी, जिसमें टेक ऑफ प्वांईट कुठ्ठा तथा लेंडिंग प्वाईंट कोटी कॉलोनी है। प्रतियोगिता में पहली बार उत्तराखंड के स्थानीय प्रतिभागियों द्वारा भी प्रतिभाग किया जा रहा है। उत्तराखंड के स्थानीय बच्चों को एक साल से टिहरी में पैराग्लाइडिंग के ट्रेनिंग प्रोग्राम करवाए जा रहे हैं, जिसमें पैराग्लाइडिंग के पी-1, पी-2, पी-3, पी-4 की ट्रेनिंग करवाई गई। बताया कि एडवेंचर स्पोट्स में वाटर स्पोर्ट्स पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी एस.एस. राणा ने बताया कि पैराग्लाइडरों द्वारा 05-05 राउण्ड किये जायेंगे तथा अंतिम दिवस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता हेतु 01 लाख, द्वितीय विजेता को 75 हजार तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार का प्राइज मनी दिया जायेगा।

इस मौके पर अधिशासी निदेशक टीएचडीसी एल.पी. जोशी, प्रधानाचार्य नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी कर्नल अंशुमान भदौरिया, सीडीओ अभिषेक त्रिपाठी, मंत्रा से ताना जी ताकवे, प्रतियोगिता के चीफ जज सिक्किम से राजू राय, पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित महाराष्ट्र से शीतल महाजन, सहासिक खेल अधिकारी के.एस. नेगी, पर्यटन से मनोज जोशी, पैराग्लाइडर, मीडिया बन्धु एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...