Home उत्तराखंड न्यूज़ सुबह सुबह बड़ा हादसा चार लोगों की मौके पर हुई मौत वही दो गंभीर रूप से हुए घायल
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

सुबह सुबह बड़ा हादसा चार लोगों की मौके पर हुई मौत वही दो गंभीर रूप से हुए घायल

मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चार युवकों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। वाहन में कुल छह लोग सवार थे।

सड़क हादसों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। आये दिन सड़क दुर्घटनाओ में जान गवांने वालो की सख्यां में बढ़ोत्तरी हो रही है है। इन घटनाओ का मुख्य कारण तेज गति से वाहन चलाना और सड़क सुरक्षा नियमो का पालन ना करना है। जिसकी वजह से हमेशा ऐसी घटनाएं होती है। अक्सर वाहन के अनियंत्रित हो जाने से ऐसी भीषण घटनाएं होती है। ऐसी एक घटना आज सुबह मसूरी देहरादून मार्ग में घटित हुई है। जिसके चलते वाहन सवार व्यक्तियों को अपनी जान गवानी पड़ी।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चार युवकों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। वाहन में कुल छह लोग सवार थे।

बता दें की मसूरी देहरादून मार्ग झड़ीपानी रोड पर पानी वाले बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई जिसमें सवार चार लड़कों की मौके पर मौत हो गई और दो लड़कियां गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस फायर सर्विस एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खाई में गिरी दो युवतियों को खाई से रेस्क्यू करके उनको 108 एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून हायर सेंटर भेजा गया जबकि चार लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई थी वही घायलों को खाई से निकालकर मसूरी उप जिला चिकित्सालय भेजा गया मसूरी पुलिस द्वारा 6 की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि चार युवक और दो युवतियां देहरादून आईएमएस कॉलेज में पढ़ाई करते थे और मसूरी घूमने के लिए आए थे। सुबह के समय देहरादून वापस लौटते समय झड़ी पानी बैंड के पास कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई। गयी और हादसे का शिकार हो गयी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...