Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हेली बुकिंग करवाने वाली फर्जी वेबसाइट पर कसा शिकंजा, 12 वेबसाइट करवाई गई बंद
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

हेली बुकिंग करवाने वाली फर्जी वेबसाइट पर कसा शिकंजा, 12 वेबसाइट करवाई गई बंद

चारधाम यात्रा के लिए हेली टिकट बुक कराने का दावा करने वाली 12 फर्जी वेबसाइटों को साइबर थाना पुलिस ने बंद कराया है। एसटीएफ और साइबर थाना पुलिस को लगातार शिकायतें भी मिल रही हैं। इससे हरकत में आई पुलिस ने वेबसाइट को चिह्नित करना शुरू कर दिया। पिछले साल 64 वेबसाइट बंद कराई गई थीं। पिछले साल से अब तक बंद कराई गई वेबसाइटों की संख्या 76 हो चुकी है।

पिछले साल से युकाडा ने हेली सेवाओं को बुक कराने का काम आईआरसीटीसी को दिया था। वर्ष 2022 में कई फर्जी वेबसाइट से साइबर ठगों ने सैकड़ों लोगों को ठगी का शिकार बनाया था। इसके बाद एसटीएफ और साइबर थाना पुलिस ने पिछले साल शुरुआत से ही फर्जी वेबसाइट को चिह्नित करना शुरू कर दिया था। हर रोज फर्जी वेबसाइटें बंद कराई जा रही थी। बावजूद लोग साइबर ठगी का भी खूब शिकार हुए। ऐसे में एसटीएफ ने पूरे गैंग के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया था, जबकि, 40 मुकदमे कई मामलों में थानों और साइबर थाने में दर्ज किया गया था।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया, इस बार भी कई शिकायतें आईं थीं। जिलों में भी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी के मद्देनजर साइबर थाना पुलिस ने 12 वेबसाइट को अब तक बंद करा दिया है।

बताया, ये वेबसाइट असली वेबसाइट से मिलती जुलती भी हैं और कुछ इस तरह के यूआरएल तैयार किए हैं जिनसे लोग इन पर आसानी से यकीन कर सकते हैं। सभी के पेज मोबाइल नंबर आदि दर्ज किए गए थे। एसएसपी ने बताया, साइबर थाना पुलिस और एसटीएफ लगातार वेबसाइट को चिह्नित करने में जुटे हुए हैं। इस काम में केंद्रीय गृह मंत्रालय के पोर्टल आईफोरसी का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।

फर्जी वेबसाइट दिखे तो इन नंबरों पर भेजें स्क्रीनशॉट

एसएसपी एसटीएफ ने बताया, यदि किसी को इंटरनेट पर फर्जी वेबसाइट दिखती है या फिर ठगी का शिकार बनाने की आशंका है तो जानकारी एसटीएफ से साझा की जा सकती है। लोग ऑफिस आकर भी शिकायत कर सकते हैं। इसके साथ ही दो नंबर 9456591505 और 9412080875 पर भी इनका स्क्रीनशॉट भेजा जा सकता है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles