पंतनगर कृषि महाविद्यालय में 1 यूके एयर स्क्वैडन एन.सी.सी. के कैडेटों द्वारा गार्ड आफ ऑनर से सम्मानित किया। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में 150 केडैट, जिसमें 75 कैडेट एयर स्क्वैडन एवं 75 कैडेट आर. एंड वी. के सम्मिलित थे। साथ में 4 ए.एन.ओ. (2 एयर एवं 2 आर. एंड वी.) दोनों वहिनी के पी. आई. स्टाफ एवं एन.सी.सी. ग्रुप मुख्यालय, रूड़की के ब्रिगेडियर एस.एस. नेगी, कमान अधिकारी 1 यूके आर एंड वी कर्नल शोमिर भटनागर एवं विंग कमांडर एन.एस. पंवार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. बृजेश सिंह आदि उपस्थित थे।

अपर महानिदेशक ने कैडैटों को वर्ष के कार्यकलापों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और देश सेवा के बारे में बताया। उन्होंने आर्मी में अधिकारी एवं जवानों के बारे में भी जानकारी दी और उत्तराखंड के निदेशालय की वाहिनियां के बारे में भी बताया।


Leave a comment