Home उत्तराखंड न्यूज़ हेमकुंड साहिब के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना, 25 को खुलेंगे कपाट
उत्तराखंड न्यूज़चमोली

हेमकुंड साहिब के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना, 25 को खुलेंगे कपाट

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। गोविंदघाट, घांघरिया और हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे की साज-सज्जा भी होने लगी है। गोविंदघाट गुरुद्वारे में इस वर्ष नए मॉडल का गेट स्थापित किया गया है। हेमकुंड की तीर्थयात्रा 25 मई से शुरू होगी।

हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगवाई में हेमकुंड के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने श्रद्धालुओं को रवाना किया। 25 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने हैं।

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। गोविंदघाट, घांघरिया और हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे की साज-सज्जा भी होने लगी है। गोविंदघाट गुरुद्वारे में इस वर्ष नए मॉडल का गेट स्थापित किया गया है। हेमकुंड की तीर्थयात्रा 25 मई से शुरू होगी। आज 22 मई को ऋषिकेश से श्रद्धालुओं का पहला जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा, यहां लोगों में बहुत उत्साह है। वाहेगुरु के नाम को लेकर लोगों में जो आस्था है उसे देखकर बहुत प्रसन्नता हो रही है। यह बहुत कठिन यात्रा है। मुझे बहुत खुशी है कि हम इस पल के साक्षी बने।

मंगलवार को एसडीएम जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने गुरुद्वारा प्रबंधन के साथ ही यात्रा से जुड़े अफसरों की बैठक ली। उन्होंने यात्रा शुरू होने से पूर्व यात्रा मार्ग पर पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और संचार सुविधा दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के लिए गरम पानी की व्यवस्था करने को कहा। एसडीएम ने यात्रा मार्ग पर चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों के संबंध में भी जानकारी ली।

कहा, यात्रा के दौरान किसी भी तीर्थयात्री को परेशानी न हो, इसके लिए विभाग अपनी तैयारी पूरी रखें। इधर, गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया, गुरुद्वारों की साज-सज्जा का काम चल रहा है। हेमकुंड साहिब में बर्फ हटाने का काम भी लगभग पूरा हो गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19 अक्टूबर को गोपेश्वर पहुंचेगी उत्सव डोली

उत्तराखंड के प्रसिद्ध चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए...