Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग की अचानक बिगड़ी तबियत, एयरलिफ्ट कर पहुंचाया हॉस्पिटल
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग की अचानक बिगड़ी तबियत, एयरलिफ्ट कर पहुंचाया हॉस्पिटल

22 मई को अचानक केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें ऊखीमठ से एयरलिफ्ट कर देहरादून भेज दिया गया। रावल भीमाशंकर लिंग के सीने की दर्द की शिकायत थी।

प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग को सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम को तत्काल ऊखीमठ से ओंकारेश्वर मंदिर रावल निवास भेजा गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। हालांकि बेहतर उपचार के लिए भीमाशंकर लिंग को एयरलिफ्ट कराते हुए देहरादून भेज दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बता दें कि केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के रावल निवास रहते है। सुबह सात बजे करीब उन्हें सीने में हल्की दर्द की शिकायत हुई, जबकि 9 बजे करीब उन्हें काफी पसीना आया। संभावना जताई गई कि उन्हें हृदय से संबंधित कोई दिक्कत हुई है। इसलिए मंदिर स्टाफ ने शीघ्र ऊखीमठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही प्रशासन को जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही एसडीएम ऊखीमठ अनिल शुक्ला और डॉक्टरों की टीम रावल निवास पहुंची। यहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें देहरादून भेजने की सलाह दी। प्रशासन ने भी देरी किए बिना हेलीकॉप्टर को राइंका ऊखीमठ के मैदान में बुलाया गया, जिसके बाद एयरलिफ्ट करते हुए रावल को देहरादून रेफर किया गया, जहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि उन्हें पहले से ही हृदय से संबंधित परेशानी है। इसलिए सावधानी बरतते हुए उन्हें हायर सेंटर भेजा गया। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने बताया कि केदारनाथ रावल की तबियत बिगड़ने पर प्रशासन ने उन्हें हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कराते हुए देहरादून भेजा गया। ताकि उन्हें बेहतर इलाज मिल सके। इधर, मंदिर समिति के प्रशासनिक अधिकारी युद्धवीर पुष्पवाण ने बताया कि रावल भीमाशंकर लिंग को पसीना आया और घबराहट हुई, जिसके चलते निवास पर त्वरित डॉक्टर बुला लिए गए थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...