Home ताज़ा ख़बर नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया के समर कैंप में पहुंचे टॉम एंड जैरी
ताज़ा ख़बरसरोकार

नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया के समर कैंप में पहुंचे टॉम एंड जैरी

एनबीटी, इंडिया के समर कैंप में बड़े-बड़े कलाकार, कार्टूनिस्ट, कथावाचक और लेखक भाग ले रहे हैं। बच्चों के पास खेल-खेल में उनसे नया हुनर सीखने, अपनी प्रतिभा को मंच पर लाने और स्कूली किताबों के अतिरिक्त कथा-कहानियों का मनोरंजक ढंग से आनंद लेने का अवसर भी है।

नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया (एनबीटी) के समर कैंप में बच्चों ने अपने पसंदीदा कार्टून करेक्टर टॉम एंड जैरी के साथ खूब मस्ती की। ’लैट अस मीट टॉम एंड जैरी’ कार्यक्रम को कार्टून नेटवर्क के सहयोग से राष्ट्रीय बाल साहित्य केंद्र (एनसीसीएल) ने आयोजित किया था। मुंबई से आई टॉम एंड जैरी की टीम ने बच्चों के साथ डांस किया और अपने अभिनय से उन्हें खूब गुदगुदाया। इस दौरान बच्चों के पास टॉम एंड जैरी के साथ सेल्फी लेने का भी अवसर था।

3 जून तक चलने वाले एनबीटी, इंडिया के समर कैंप में बड़े-बड़े कलाकार, कार्टूनिस्ट, कथावाचक और लेखक भाग ले रहे हैं। बच्चों के पास खेल-खेल में उनसे नया हुनर सीखने, अपनी प्रतिभा को मंच पर लाने और स्कूली किताबों के अतिरिक्त कथा-कहानियों का मनोरंजक ढंग से आनंद लेने का अवसर भी है। गर्मी की छुट्टियों में एनबीटी, इंडिया के इस समर कैंप को अभिभावकों द्वारा खूब सराहना मिल रही है। आने वाले दिनों में 28 मई को यहां बच्चों के लिए खिलौने बनाने की कार्यशाला, डीआईवाई डेकोर और 9 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए एक टैलेंट शो का आयोजन किया जाएगा।

29 मई को योग प्रशिक्षक सुबोध शर्मा बच्चों को योग सिखाएंगे और नेहरू तारामंडल की ओर से प्रेरणा चंद्रा एस्ट्रोनॉमी की रोमांचक दुनिया से बच्चों का रूबरू कराएंगी। 30 मई को बाल साहित्यकार सुतापा बसु बच्चों को कहानी लिखना सिखाएंगी, कठपुतली कलाकार सीमा वाही बच्चों को कठपुतलियों द्वारा रोचक कहानी सुनाएंगी और कठपुतली बनाना सिखाएंगी। साथ ही बच्चे खेल-खेल में शरीर विज्ञान और मशहूर कैलिग्राफर इंकू कुमार से कैलिग्राफी के बारे में भी जानेंगे।

31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर बच्चे क्विज में भाग ले सकते हैं और डाकरूम की ओर से आयोजित सत्र में बच्चे ओरिगामी शीट से तरह-तरह चीजें बनाना सीखेंगे। 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस पर बच्चों के लिए क्विज का आयोजन होगा और वे गणितज्ञ विवेक कुमार से वैदिक गणित के ट्रिक्स भी जानेंगे।

2 जून को राजस्थानी कलाकार समर कैंप में कठपुतलियों का प्रदर्शन करेंगे और समर कैंप आखिरी दिन बच्चों के पास प्रधानमंत्री युवा मेंटरशिप कार्यक्रम के तहत चयनित युवा लेखकों से मिलने का अवसर होगा और खेल-खेल में मानचित्र के गूढ़ रहस्यों के बारे में भी वे जानेंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

बिलखेत में 30 दिवसीय पैराग्लाइडिंग अभ्यास शिविर शुरू, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों की उम्मीद

नयारघाटी के बिलखेत में एयरो स्पोर्ट्स और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने...

1 अक्टूबर से उत्तराखंड में शुरू होगी मिलेट्स की खरीद, मंडुवा का मिलेगा ₹52.05 प्रति किलो भाव

उत्तराखंड में मिलेट्स की खरीद एक अक्टूबर से शुरू होगी। राज्य सरकार...

उत्तराखंड में नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा, सूचना देने वालों को मिलेगा 2.40 लाख रुपये तक इनाम

उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को अब कार्रवाई...