Home उत्तराखंड न्यूज़ उपराष्ट्रपति का उत्तराखंड दौरा कल, कैंची धाम में बाबा नीब करौरी के करेंगे दर्शन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

उपराष्ट्रपति का उत्तराखंड दौरा कल, कैंची धाम में बाबा नीब करौरी के करेंगे दर्शन

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 30 मई को कैंची धाम मंदिर के दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन पर पुलिस ने हल्द्वानी से लेकर नैनीताल और भवाली तक रूट डायवर्जन किया है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि बृहस्पतिवार को रूट डायवर्जन सुबह नौ बजे से वीवीआईपी के वापस जाने तक लागू रहेगा।

पर्वतीय रूट पर यह रहेगा डायवर्जन

  • नैनीताल शहर से बाहर जाने वाले वाहन रुसी-2 से रुसी 1 को डायवर्ट कर कालाढूंगी भेजा जाएगा।
  • रानीखेत, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ से भवाली को आने वाला ट्रैफिक वीवीआईपी के प्रोग्राम के दौरान क्वारब से शीतला होते हुए खुटानी आएगा।
  • फ्लीट के जाने के पश्चात भवाली से हल्द्वानी आने वाला ट्रैफिक भवाली से भीमताल तिराहा काठगोदाम तक वन-वे रहेगा। नैनीताल से अल्मोड़ा जाने वाला ट्रैफिक सुबह 9 बजे तक भवाली तिराहा से रामगढ़ तिराहा-शीतला होते हुए क्वारब जाएगा।
  • भवाली, भीमताल से हल्द्वानी जाने वाला ट्रैफिक प्रातः आठ बजे तक ज्योलिकोट होते हुए हल्द्वानी जाएगा।

हल्द्वानी शहर के लिए यह रहेगा डायवर्जन

  • रामपुर रोड से नैनीताल, भीमताल, कैंचीधाम, अल्मोड़ा को जाने वाले समस्त वाहन पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड होते हुए हनुमान मंदिर से वाया कालाढूंगी होकर जाएंगे।
  • बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, कैंचीधाम, अल्मोड़ा जाने वाले समस्त वाहन मोतीनगर तिराहा से डायवर्ट होकर पंचायतघर तिराहा से आरटीओ रोड होते हुए हनुमान मंदिर से वाया कालाढूंगी होकर जाएंगे।
  • चोरगलिया रोड से नैनीताल, भीमताल, कैंचीधाम, अल्मोड़ा को जाने वाले समस्त वाहन कुंवरपुर तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापुल से तीनपानी होते हुए शीतल होटल तिराहा, पंचायतघर तिराहा से आरटीओ रोड होते हुए हनुमान मंदिर से वाया कालाढूंगी होकर जाएंगे।

कालाढूंगी रोड से आने वाले समस्त वाहन नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।


ये रहेगा जीरो जोन
वीवीआईपी के लैडिंग से 15 मिनट पूर्व नैनीताल बैंक तिराहा से अमृतपुर मोड़ तक जीरो जोन रहेगा। जीरो जोन के समय रोडवेज की ओर से आने वाले वाहनों को नैनीताल बैंक तिराहा पर और लालडांठ से पनचक्की की ओर आने वाले वाहनों को पनचक्की तिराहा पर व चोरगलिया रोड से आने वाले वाहनों को थाना काठगोदाम पर रोका जाएगा।

 

केमू और रोडवेज की बसों के लिए यह रहेगी व्यवस्था

  • हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली समस्त रोडवेज और केमू की बसें प्रात: छह बजे से वीवीआईपी कार्यक्रम समाप्ति तक भीमताल मोड़ से बाया ज्योलीकोट होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी।
  • वीवीआईपी की लैडिंग से 30 मिनट पूर्व पर्वतीय क्षेत्र की ओर जाने वाली रोडवेज और केमू की बसों को रोडवेज व केमू स्टेशन हल्द्वानी पर ही रोक दिया जाएगा।
  • हल्द्वानी से भीमताल रोड की ओर जाने वाले समस्त वाहनों को वीवीआईपी कार्यक्रम समाप्ति तक भीमताल मोड़ बाया ज्योलिकोट भेजा जाएगा।

 

बड़े वाहन नहीं चलेंगे

सुबह छह बजे से वीवीआईपी कार्यक्रम समाप्ति तक पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त बड़े वाहन का प्रवेश पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...