Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ भीषण गर्मी को देखते हुए वन विभाग ने बेजुबानों के लिए तालाब में भरा पानी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

भीषण गर्मी को देखते हुए वन विभाग ने बेजुबानों के लिए तालाब में भरा पानी

भीषण गर्मी को देखते हुए वन विभाग द्वारा निरंतर वन्यजीवों के लिए जंगलों में जगह-जगह तालाब में पानी भरा जा रहा है। ताकि वन्यजीवों को पानी की कोई दिक्कत ना हो और भरपूर मात्रा में पानी मिले।

वन्य जीव भी लगातार तालाब में पानी पीने आ रहे हैं और पानी में अठखेलियाँ करते नजर भी कर रहे है। श्यामपुर रेंज में आठ पीठ है पीली पीठ, श्यामपुर पीठ, चांदी पीठ, निरंजन पीठ, रसूलपुर पीठ नालो वाला पीठ, मीठी बेरी, कांश वाली पीठ इन सभी जगह वन्यजीवों के लिए पानी की व्यवस्था की गई है।

भीषण गर्मी में लोग राहत की तलाश में मसूरी पहुंचते हैं। परंतु अब वहां भी गर्मी सताने लगी है। मैदानी क्षेत्रों की तरह गर्मी का अहसास हो रहा है। शहर में कई वर्षों के बाद तापमान बढ़कर 30 डिग्री तक पहुंच गया है। तापमान में अप्रत्याशित वृद्धि से शहरवासी चिंतित है। शहर में पहुंचे पर्यटक भी गर्मी के कारण दिन में ठीक से नहीं घूम पा रहे हैं।

वही  उत्तराखंड में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने की संभावना है। दअरसल मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डा बिक्रम सिंह ने प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। उन्होने बताया कि एक जून तक मौसम में बदलाव की संभावना है। इसके तहत प्रदेश के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के अधिकांश जनपदों में बारिश की उम्मीद है। वहीं बारिश होने से तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

आपको बता दें कि प्रदेशभर में भीषण गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्रों में सूर्य की तपिश से लोग परेशान है। हालांकि मौसम विभाग ने आज से बारिश की संभावना जताई है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...