Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कुल्हाड़ बैंड़ के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 09 लोगों के घायल होने की खबर
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

कुल्हाड़ बैंड़ के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 09 लोगों के घायल होने की खबर

इस सूचना पर चौकी प्रभारी गुमखाल एवं सतपुली से एडिशनल एसआई हरीश बंगारी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य आरंभ किया।

बताया जा रहा है कि इस वाहन में कुल 09 लोग सवार थे जो सतपुली से कोटद्वार पूजा में सम्मिलित होने जा रहे थे। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए घायलों तक पहुंच बनाई।

रेस्क्यू टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर अत्यधिक विषम परिस्थितियों में सभी घायलों को स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर एंबुलेंस के माध्यम से सतपुली चिकित्सालय भेजा गया है। घायलों को हंस फाउंडेशन चिकित्सालय भेजा गया है, जहां वे उपचाराधीन है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...