Home उत्तराखंड न्यूज़ प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए एसडीआरएफ ने 15 रेस्क्यू और 60 सब-टीमों को किया तैनात
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए एसडीआरएफ ने 15 रेस्क्यू और 60 सब-टीमों को किया तैनात

मानसून को लेकर एसडीआरएफ भी सतर्क हो गया है। एसडीआरएफ ने किसी भी आपदा से निपटने के लिए कई रेस्क्यू टीमों को गठन किया है। साथ ही गढ़वाल में हरिद्वार और ऋषिकेश और कुमाऊं के उधमसिंहनगर, नैनीताल और टनकपुर में रेस्क्यू टीमों को फ्लड उपकरणों के साथ अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं।

मानसून को लेकर एसडीआरएफ सतर्क हो गया है। सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा द्वारा एसडीआरएफ वाहिनी जॉलीग्रांट में मानसून सीजन की तैयारियों को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य में व्यवस्थापित एसडीआरएफ टीमों से गोष्ठी का आयोजन किया गया। उन्होंने मानसून सीजन के दौरान घटित होने वाली आपदाओं जैसे अतिवृष्टि, भूस्खलन, बादल फटना इत्यादि में अलर्ट दशा में रहते हुए प्रभावी प्रतिवादन हेतु एसडीआरएफ कार्मिकों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गये।

मॉनसून सीजन को देखते हुए राज्य भर में एसडीआरएफ की 15 रेस्क्यू टीमों और 60 सब-टीमों को तैनात किया गया है।

संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की पहचानः

मैदानी क्षेत्रों में संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित करने के निर्देश दिए।

फ्लड रेस्क्यू टीमों की तैनातीः

गढ़वाल में हरिद्वार और ऋषिकेश और कुमाऊं के उधमसिंहनगर, नैनीताल और टनकपुर में रेस्क्यू टीमों को फ्लड उपकरणों के साथ अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गये।

बैकअप टीमों की तैयारीः

एसडीआरएफ वाहिनी जौलीग्रांट बटालियन हेडक्वार्टर में 02 टीमों को बैकअप हेतु आवश्यक उपकरणों के साथ अलर्ट मोड पर रखने हेतु कहा गया।

पहाड़ी क्षेत्रों में तैनातीः

लैंडस्लाइड और बादल फटने की घटनाओं के मद्देनजर 09 रेस्क्यू टीमों और 26 सब-टीमों को पहाड़ी क्षेत्रों में तैनात किया गया है। संचार विहीन क्षेत्र में सेटेलाइट फोन का उपयोग करने के निर्देश दिए गए।

सतर्कता और तैयारीः

एसडीआरएफ की सभी टीमें सतर्क और तैयार हैं, सभी आवश्यक उपकरणों और संसाधनों से सुसज्जित हैं ताकि जीरो कैजुल्टी अप्रोच के साथ राहत और बचाव कार्य प्रभावी ढंग से किया जा सके।

महिला आरक्षी शिवानी पोखरियाल व आरक्षी सागर सिंह को नगद पुरस्कार से किया सम्मानित। सम्मेलन के उपरांत सेनानायक द्वारा महिला आरक्षी शिवानी पोखरियाल को पुलिस लाइन, देहरादून में आयोजित उत्तराखंड पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता- 2024 में जूड़ो एवं ताईक्वांडो के 57 किग्रा भार वर्ग में प्रतिभाग करते हुए दोनों में प्रथम स्थान पर रहकर स्वर्ण पदक हासिल करने व सागर सिंह द्वारा वुशु प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मिथिलेश कुमार, उपसेनानायक, श्याम दत्त नौटियाल, सहायक सेनानायक व निरीक्षक प्रमोद रावत, कवीन्द्र सजवाण, उपनिरीक्षक जयपाल राणा इत्यादि अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...