Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कोटद्वार पौड़ी हाईवे पर पहाड़ी दरकने से सड़क पर आया मलबा, मैक्स में एक आदमी के दबने से हुई मौत
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार पौड़ी हाईवे पर पहाड़ी दरकने से सड़क पर आया मलबा, मैक्स में एक आदमी के दबने से हुई मौत

कोटद्वार पौड़ी हाईवे पर पहाड़ी से मलबा आने से आवागमन ठप हो गया, जिसके चलते यहां कई वाहन फंस गए। वहीं कोटद्वार पौड़ी हाईवे पर कोटद्वार और दुगड्डा के बीच सिद्धबली से करीब चार किलोमीटर ऊपर पहाड़ी से गिरे मालबे की चपेट में आकर एक मैक्स वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना में चार लोग घायल हुए हैं। जबकि एक व्यक्ति लापता बताए जा रहा है।

एक मैक्स वाहन के भूस्खलन की चपेट में आने से मलबे में दब गया। इस वाहन में 08-09 लोग सवार थे, जो मलबा गिरता देख तुरन्त वहां से निकल गए, परन्तु एक व्यक्ति वाहन में ही रह गया। उक्त घटना की सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा अपर उप निरीक्षक गब्बर सिंह नेगी के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया परन्तु अंधेरा होने व लगातार पत्थर गिरने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा।

आज एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते मलबे में दबे वाहन तक पहुंच बनाई। भूस्खलन होने के कारण लगातार ऊपर से पत्थर गिर रहे थे जिस कारण रेस्क्यू कार्य और भी चुनौतीपूर्ण हो गया था। उक्त वाहन में एक व्यक्ति मौजूद था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त व्यक्ति के शव को वाहन से बाहर निकालकर बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

शनिवार को हुई भारी बारिश से कोटद्वार से दुगड्डा तक नेशनल हाईवे पहाड़ी दरकने से बाधित हो गया है। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। कोटद्वार भाबर व पर्वतीय क्षेत्र में भारी बारिश से जहां खोह, सुखरो, मालन नदी उफान पर रही, वहीं लैंसडौन वन प्रभाग के जंगलों में हुई बारिश से सिगड्डीसोत व मैहली सोत नदियों ने चिलरखाल-लालढांग मार्ग को क्षतिग्रस्त कर दिया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...