Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चीड़बासा के नजदीक बरसाती नाले के उफान में आने से दो कांवड़िये बहे
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीताज़ा ख़बर

चीड़बासा के नजदीक बरसाती नाले के उफान में आने से दो कांवड़िये बहे

गंगोत्री नेशनल पार्क के रेंज अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आज गंगोत्री चीडबासा नाले के उद्गम स्थल पर हिमखण्ड टूटने व वर्षा के कारण चीडबासा नाले पर बनी अस्थाई पुलिया बह गई थी।

इस पुलिया बहने के बाद नाले को पार करते समय दो यात्री मोनू पुत्र किशोरी लाल, साउथ वेस्ट दिल्ली उम्र 31 वर्ष तथा सूरज पुत्र महावीर साउथ वेस्ट दिल्ली उम्र 23 वर्ष बह गए।

जबकि उनका तीसरा साथी विकास पुत्र सुरेश उम्र 21 वर्ष सुरक्षित है, जो अभी गंगोत्री में है। विकास ने ही उक्त घटना की जानकारी पार्क के कनखू बैरियर पर दी थी।

उसके द्वारा यह बताया गया कि पुलिया बहने के बाद वे नाले को पार कर रहे थे। जिस कारण नाले को पार करते समय यह घटना घटित हो गयी।

रेंज अधिकारी ने सूचित किया है कि चीडवासा व भोजवासा में आज कुल लगभग 36 यात्री हैं। जो कि सकुशल है। चीडवासा नाले में सर्च व रेसक्यू का कार्य गतिमान है।

लोकेंद्र सिंह बिष्ट, उत्तरकाशी

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles