Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड के तीन जांबाज सैनिकों को साहस व वीरता के लिए किया गया सम्मानित
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरहमारी फ़ौज

उत्तराखंड के तीन जांबाज सैनिकों को साहस व वीरता के लिए किया गया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेना और अर्धसैनिक बलों के कर्मियों को अदम्य साहस और असाधारण वीरता के लिए 10 कीर्ति चक्र प्रदान किए गये इनमें से सात को मरणोपरांत प्रदान किये गये। राष्ट्रपति ने 26 शौर्य चक्र भी प्रदान किए और इनमें भी सात मरणोपरांत हैं। उत्तराखंड के तीन जांबाज सैनिकों को कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।

पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं मेजर दिग्विजय सिंह

उत्तराखंड को सब लोग वीर भूमि से भी जानते हैं यहां के सैनिकों ने अपनी वीरता और साहस के दम पर एक अलग मुकाम हासिल किया है। मेजर दिग्विजय सिंह को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। मेजर दिग्विजय सिंह रावत मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल जिले के धुमाकोट के रहने वाले हैं। उनकी स्कूली शिक्षा श्रीनगर गढ़वाल से ही पूरी हुई है। मेजर दिग्विजय टेक्निकल एंट्री के जरिए भारतीय सेना का हिस्सा बने थे। रुड़की में बंगाल इंजीनियरिंग यूनिट में सेवा देने के बाद साल 2014 में उनका चयन पैरा के लिए हुआ था।

तीसरी पीढ़ी हुई शौर्य चक्र से सम्मानित

मेजर रविंद्र सिंह रावत को भारत सरकार ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया है। मेजर रावत ने भारतीय सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स (राजपूत) में तैनात रहते हुए 11 सफल ऑपरेशन में भाग लिया और 28 आतंकवादियों को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मेजर रविंद्र सिंह रावत चमोली के अंगोत गांव के रहने वाले हैं। उनका परिवार इस समय देहरादून में रहता है। मेजर रविंद्र सिंह रावत अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी है जो सेना में सेवा दे रहे हैं। उनके पिता और दादा भी भारतीय सेना में थे।

मेजर सचिन नेगी शौर्य चक्र से सम्मानित

ग्रेनेडियर के मेजर सचिन नेगी को भी शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। मेजर सचिन नेगी राष्ट्रीय राइफल्स की 55वीं बटालियन में तैनात हैं। मेजर सचिन नेगी ने नवंबर 2020 से राष्ट्रीय राइफल्स के कार्यकाल के दौरान कई सफल अभियानों में भाग लिया है। इस दौरान उनकी बटालियन ने 14 आतंकियों का खात्मा किया। इन आतंकवादियों को ढेर करने में मेजर सचिन नेगी ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

सीएम धामी ने तीनों को दी बधाई

उत्तराखंड के लाल को वीरता पुरूस्कार से सम्मानित होने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया ‘कीर्ति चक्र से सम्मानित होने पर सैन्यभूमि उत्तराखण्ड के जांबाज़ पैरा कमांडो मेजर दिग्विजय सिंह रावत, शौर्य चक्र से सम्मानित होने पर ग्रेनेडियर्स 55वीं बटालियन के मेजर सचिन नेगी और आर्म्ड कोर, 44वीं बटालियन के मेजर रविंद्र सिंह रावत को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’

उत्तराखंड के इन जाबाजों को सम्मानित करने पर उत्तराखंड के सैनिकों और आम लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...