Home उत्तराखंड न्यूज़ विकास की धारा को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी जनता : सीएम धामी
उत्तराखंड न्यूज़चमोलीताज़ा ख़बर

विकास की धारा को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी जनता : सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता से भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह भण्डारी के पक्ष में वोट मांगते हुए कहा कि राजेन्द्र भंडारी ने हमेशा बद्रीनाथ विधानसभा के विकास और प्रगति के लिए काम किया है। बद्रीनाथ क्षेत्र की जनता विकास की धारा को आगे बढ़ाने के लिए निश्चित ही भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत विकास की नई गाथा लिख रहा है। आधुनिक भारत के निर्माण के साथ ही सांस्कृतिक धरोहरों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। बद्रीनाथ धाम में भी मास्टर प्लान के तहत पुनर्निर्माण का काम चल रहा है, चारधाम के लिए ऑल वेदर रोड का निर्माण हुआ है। प्रधानमंत्री जी पूरे देश को परिवार मानकर दिन रात सेवा कर रहे हैं। देश के हर एक व्यक्ति की चिंता प्रधानमंत्री जी करते हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार कैबिनेट में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई बड़े कदम उठाने वाली है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने देशवासियों को आयुष्मान भारत योजना से ₹ 5 लाख तक के इलाज की गारंटी दी है। किसानों हेतु किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना, ग़रीब कल्याण अन्न योजना से फ्री में राशन देने का कार्य जारी है, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब कल्याण पर निरन्तर कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी ने हमेशा देश वासियों के फायदे को प्राथमिकता में रखा है। देश में सीएए कानून लागू किया गया है, कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर दिया गया है। तीन तलाक को समाप्त कर दिया गया है। मोदी जी के नेतृत्व में राम मंदिर का सपना पूरा हुआ है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार ने सबसे पहले समान नागरिक संहिता कानून लागू किया। यूसीसी लागू करने का गौरव प्रत्येक उत्तराखंडवासी को प्राप्त है। यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड, देश का पहला राज्य बन गया है। राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिससे अब सरकारी नौकरीयों में पूर्ण पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। इस कानून के लागू होने के बाद 15 हज़ार नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से राज्य में दी जा चुकी हैं। राज्य में सरकारी जमीनों पर हुए अतिक्रमण हटाया गया है। हल्द्वानी में कुछ लोगों ने दंगा करने का प्रयास किया था, अब इस तरह की घटना फिर से न हो उसके लिए दंगारोधी कानून लागू किया गया है। राज्य सरकार छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग के विकास हेतु संकल्पित है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं। जोशीमठ रिकवरी और रिकंस्ट्रक्शन हेतु 1658 करोड़ की लागत से कार्य चल रहा है। भूस्खलन को रोकने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। भव्य बद्रीनाथ धाम के लिए 424 करोड़ रुपये का मास्टर प्लान पर कार्य गतिमान है। चार धाम यात्रा के मार्ग पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा रही है। हेली सेवा का कार्य शुरू हो गया है। नीति घाटी में टिम्मरसैंण महादेव यात्रा की शुरुआत हुई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक ओर समर्पित भाव से काम कर रही भाजपा सरकार तो दूसरी ओर तुष्टिकरण परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रहित से ज्यादा एक वर्ग विशेष की चिंता की है। कांग्रेस ने तुष्टीकरण के लिए प्रभु श्री राम के अस्तित्व को भी नकारा है। कांग्रेस के युवराज हिंदुओ को हिंसक बताते हैं। एक ओर विकास की बात करने वाली भाजपा तो दूसरी ओर समाज को बांटकर उसमें जहर घोलने वाली कांग्रेस पार्टी है।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अनिल बलूनी, केबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भण्डारी, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, विधायक अनिल नौटियाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19 अक्टूबर को गोपेश्वर पहुंचेगी उत्सव डोली

उत्तराखंड के प्रसिद्ध चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए...