Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ शूटिंग के दौरान उर्वशी रौतेला को लगी चोट, हैदराबाद के अस्पताल में चल रहा है इलाज
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरसरोकार

शूटिंग के दौरान उर्वशी रौतेला को लगी चोट, हैदराबाद के अस्पताल में चल रहा है इलाज

उर्वशी की पहचान एक अभिनेत्री और मॉडल के रूप में होती है। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उर्वशी रौतेला हैदराबाद में नंदामुरी बालकृष्ण की अपकमिंग तेलुगू फिल्म ‘एनबीके 109’ की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म के एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान उन्हें गंभीर चोट लग गई है।

अभिनेत्री की टीम की तरफ से बताया गया है कि इस समय चोट लगने की वजह से वो काफी परेशान हैं। फिलहाल अस्पताल में उनका अभिनेत्री चल रहा है। वह पूरी तरह से ठीक होते ही दोबारा शूटिंग शुरू करेंगी।

बता दें कि यह फिल्म तेलुगू सुपरस्टार नंदमुरी बालाकृष्ण की 109वीं फिल्म है। इसलिए फिल्म का अभी अस्थाई शीर्षक ‘एनबीके 109’ रखा गया है। फिल्म की शूटिंग नवंबर 2023 से शुरू हुई थी। इसमें बॉबी देओल, प्रकाश राज और दुलकर सलमान भी हैं। वहीं, नंदमुरी बालाकृष्ण लीड रोल में हैं। इस फिल्म को बॉबी कोल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं।

उर्वशी की पहचान एक अभिनेत्री और मॉडल के रूप में है। उर्वशी के नाम सबसे ज्यादा ब्यूटी पीजेंट्स खिताब जीतने का रिकॉर्ड है। वह एक बार ही नहीं बल्कि दो-दो बार मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब अपनी झोली में डाल चुकी हैं। इस कारण वह दो बार मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत की ओर से शामिल हुईं। उर्वशी ने वर्ष 2015 में मुंबई में आयोजित मिस दिवा-2015 का खिताब जीतकर मिस यूनिवर्स में एंट्री पाई थी।

उर्वशी का जन्म 25 फरवरी 1994 को उत्तराखंड के हरिद्वार में हुआ। इसके बाद मां मीरा रौतेला और पिता मनवर रौतेला के साथ उनका परिवार पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार शहर में आकर बस गया। बचपन में पढ़ाई में अव्वल रहीं उर्वशी इंजीनियर बनना चाहती थीं। उन्होंने 15 साल की उम्र से ब्यूटी पीजेंट में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। कोरोना लॉकडाउन के दौरान कोरोना वॉरियर्स की मदद करने के लिए इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन डांस क्लास की। टिकटॉक पर इस डांस मास्टरक्लास ने उन्हें 1 करोड़ 80 लाख लोगों के साथ जोड़ा। इससे उर्वशी को 5 करोड़ रुपये मिले, जिसे उन्होंने कोरोना के खिलाफ जंग में डोनेट कर दिया। उर्वशी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उर्वशी के 43 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं ट्विटर पर उन्हें 7.25 लाख लोग फॉलो करते हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...