लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने किया पुस्तक को लोकार्पण

लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने किया पुस्तक को लोकार्पण

दून पुस्तकालय के सभागार में डॉ डीआर पुरोहित के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित पुस्तक का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी ने डॉ. पुरोहित द्वारा लोक संस्कृति के क्षेत्र में की गई सेवाओं को अतुलनीय बताते हुए कहा कि उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें संगीत नाटक अकादमी जैसे सम्मान से अलंकृत किया है।

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के तत्वावधान में पुस्तकालय के सभागार में सादे किंतु गरिमामय समारोह में विनसर पब्लिकेशन द्वारा लोक संस्कृति के मर्मज्ञ डॉ. डी.आर. पुरोहित के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित पुस्तक का लोकार्पण किया गया। समारोह की अध्यक्षता दून पुस्तकालय के निदेशक प्रो. बी.के. जोशी ने की, जबकि मुख्य अतिथि दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल थी। उत्तराखंड के प्रख्यात लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार गिरीश सुंदरियाल ने किया। इससे पूर्व उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के उपलक्ष में दून पुस्तकालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

‘संस्कृति और रंगमंच के पुरोधा डॉ. डी.आर. पुरोहित’ पुस्तक का संपादन वरिष्ठ पत्रकार दिनेश शास्त्री ने किया है। पुस्तक में अनेक विद्वान लेखकों ने डॉ. पुरोहित के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा उत्तराखंड की लोक संस्कृति के उन्नयन में दिए गए योगदान और पारंपरिक रंगमंच को दिए गए विस्तार का विशद वर्णन किया गया है।

समारोह में आगंतुक अतिथियों का स्वागत हिमाद गोपेश्वर के उमाशंकर बिष्ट ने किया जबकि सुदूर सलूड डुंग्रा के निवासी और राजकीय इंटर कॉलेज गौचर के प्रधानाचार्य डॉ. कुशल भंडारी, गढ़वाली कविता की सशक्त हस्ताक्षर बीना बेंजवाल ने डॉ. पुरोहित के योगदान का उल्लेख किया।

लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी ने डॉ. पुरोहित द्वारा लोक संस्कृति के क्षेत्र में की गई सेवाओं को अतुलनीय बताते हुए कहा कि उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें संगीत नाटक अकादमी जैसे सम्मान से अलंकृत किया है।

मुख्य अतिथि प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि प्रो. पुरोहित उनके गुरु रहे हैं और गुरु के सम्मान का साक्षी बनना उनके लिए गौरव का विषय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. बी.के. जोशी ने डॉ. पुरोहित को उत्तराखंड की अमूल्य निधि बताते हुए कहा कि लोक संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान को रेखांकित किया जाना निसंदेह अच्छा कार्य है। उन्होंने डॉ. पुरोहित को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर के लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र के प्रो. डॉ. संजय पांडेय ने सदेई गायन की प्रस्तुति दी। उनके साथ हुडका और मोछंग पर सिद्धहस्त कलाकार रामचरण जुयाल ने संगत दी।

समारोह के मुख्य भाग उत्तराखंड में नंदा की गाथा – स्वरूप, महत्व और सार्वभौमिकता पर प्रो. पुरोहित ने विस्तार से प्रकाश डालते हुए प्रदेश की आराध्य भगवती नंदा के विविध स्वरूपों का विस्तार से प्रकाश डाला। उनके साथ जागर गायन में डॉ. शैलेंद्र मैठाणी ने संगत दी जबकि रामचरण जुयाल ने हुडके पर संगत दी।

समारोह में बड़ी संख्या में संस्कृति प्रेमियों, बुद्धिजीवियों, कलाकारों, पत्रकारों ने भाग लिया। इस अवसर पर दून पुस्तकालय के समन्वयक चंद्रशेखर तिवारी, डा.कुशल भंडारी, डॉ.नंद किशोर हटवाल, राष्ट्रीय सहारा तथा सहारा समय की स्टेट हेड ज्योत्सना, रियर एडमिरल ओ पी एस राणा, कुलानंद घनसाला, दिगपाल गुसाईं, साहित्यकार रमाकांत बेंजवाल, महिपाल गुसाईं, हरेंद्र बिष्ट, उमाशंकर बिष्ट, भूपत सिंह बिष्ट, डॉ. ओमप्रकाश जमलोकी, विनसर प्रकाशन के कीर्ति नवानी, वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रावत, दिनेश जुयाल, वरिष्ठ रंगकर्मी, एस.पी. ममगाई, प्रो. पूनम सेमवाल, सुलोचना पयाल, दयाल सिंह बिष्ट, अतुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this