Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में लैंडस्लाइड होने से मकान में आया मलवा, दो लोगों की दबने से मौत
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीटिहरीताज़ा ख़बर

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड होने से मकान में आया मलवा, दो लोगों की दबने से मौत

बूढ़ा केदार के पास एक मकान में मलबा आने से दो लोगों की मौत हो गई। जब बूढ़ा केदार में हुई घटना की सूचना थाना घनसाली द्वारा एसडीआरएफ टीम को दी गई तो एसडीआरएफ की टीम तुरंत घटना स्थल के लिए रवाना हुई और आपदा और बचाव कार्य में जुट गई।

यह घटना बूढ़ा केदार से 10 किलोमीटर दूरी पर हुई, जिसमें एक किलोमीटर का पैदल मार्ग भी है। इस सूचना पर पोस्ट घनसाली से मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर सर्चिंग आरम्भ किया गया।

एसडीआरएफ व जिला पुलिस द्वारा गहन सर्चिंग के दौरान मलबे में दबी एक महिला और उसकी बेटी का शव बरामद किया है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मलबे में दबी मां-बेटी, सरिता देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह, उम्र 40 वर्ष अंकिता, उम्र 15 वर्ष, ग्राम तोली के शव मलवे से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भिगुन में भी बारिश का मलबा आने से नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव के आने से स्कूल के कमरों के अंदर मलबा आ गया जिससे यहां पर भी काफी नुकसान होने की खबर है।

सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा द्वारा भारी बारिश की दृष्टिगत एसडीआरएफ टीम को बूढ़ा केदार क्षेत्र में ही कैंप करने के लिए निर्देशित किया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles