Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ ओलंपिक में पदक जीतने वाली मनु भाकर को जसपाल राणा ने सिखाये निशानेबाजी के गुर
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

ओलंपिक में पदक जीतने वाली मनु भाकर को जसपाल राणा ने सिखाये निशानेबाजी के गुर

शूटिंग में भारत को ओलंपिक पदक दिलाने वाली पहली महिला एथलीट बन इतिहास रचने वाली मनु भाकर प्रशिक्षण के लिए अक्सर देहरादून आती थी। गोल्डन बॉय जसपाल राणा मनु भाकर के व्यक्तिगत कोच हैं। हरियाणा के झज्जर की रहने वाली मनु भाकर ने एयर पिस्टल स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया। उनके अलावा कोरिया की ओह ये जिन ने स्वर्ण पदक और किम येजी ने सिल्वर पदक अपने नाम किया।

मनु भाकर ने देहरादून में निशानेबाज जसपाल राणा से निशानेबाजी के गुर सीखे और ओलंपिक शुरू होने से पहले वह देहरादून के पौंधा स्थित जसपाल राणा निशानेबाजी संस्थान में बनी शूटिंग रेंज में प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा ने मनु भाकर को प्रशिक्षण दिया।

जसपाल राणा के पिता व उत्तराखंड राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष नारायण सिंह राणा ने बताया, ओलंपिक शुरू होने से पहले मनु भाकर ने शूटिंग रेंज में 12-12 दिनों के दो कैंप में हिस्सा लिया।

नारायण सिंह राणा ने बताया, कैंप के दौरान मनु भाकर ने सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाई हुई थी। कुछ ही देर वह अपने दोस्तों व परिवार से बात करती थीं और पूरा समय शूटिंग पर ध्यान देती थीं। इसी बीच जसपाल राणा ने उन्हें पिस्टल ठीक करने के भी गुर सिखाए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...