उत्तरकाशी जिले में बारिश ने मचाया कहर, दर्जनभर गांवों में हुआ भारी नुकसान

उत्तरकाशी जिले में बारिश ने मचाया कहर, दर्जनभर गांवों में हुआ भारी नुकसान

उत्तराखंड में पिछले चार दिनों से नाकुरी गाड़ में भारी बारिश और जलस्तर बढ़ने से उत्तरकाशी जिले के विकास खंड डुंडा के अंतर्गत बरसाली क्षेत्र के दर्जनभर गांवों में भारी नुकसान हुआ है।

लोकेंद्र सिंह बिष्ट, उत्तरकाशी

उत्तराखंड के कई इलाकों में हो रही भारी बारिश के कारण बड़े नुकसान की खबर आ रही है। आज की भारी बारिश से नाकुरी गाड़ ने भारी तबाही मचाई। सिंगोट में एक मोटर पुल के साथ सिंगोट गांव का पैदल आरसीसी ब्रिज के वा धर्मशाला में पीडब्ल्यूडी का लोहे का पैदल पुल टूट गए। नाकुरी गाड़ से मांगली गांव का अस्तित्व ही खतरे में है। मांगली गांव की सुरक्षा दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ ही नदी का तल ऊंचा हो गया है जिससे गांव को भारी खतरा है।

आपको बताते चलें कि नाकुरी गाड़ के दोनों तरफ 10 किलोमीटर क्षेत्र में स्थानीय ग्रामीणों की लगभग 50 हेक्टियर कृषि भूमि मय फसलों के तबाह हो गई। क्षेत्र में आई भारी बाढ़ और बादल फटने के बाद हुए नुकसान का जायजा लेते आज 1 अगस्त को लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि नाकुरी गाड़ से ग्रामसभा सिंगोट, मांगली सेरा, बरसाली, नाकुरी, मलान गांव, कुंसी के ग्रामीणों को लगभग 50 हेक्टर भूमि मय फसलों के तबाह हो गई। जबकि संपर्क मार्ग, नहरें, पेयजल योजनाएं, 5 आरआरसी के पैदल पुल क्षतिग्रस्त हो गए।

जबकि एक मोटर पुल वा दो आरसीसी पैदल पुल और एक लोहे का पैदल पुल पूरी तरह से बाद की भेंट चढ़ गए। हालत यही रहे तो आने वाले समय में और अधिक नुकसान होने की संभावना है।

आपको बताते चलें कि गत रात्रि 1 अगस्त को नाकुरी गाड़ में बाढ़ आने से ग्रामसभा सिंगोट के साथ ग्रामसभा मांगली सेरा, ग्रामसभा बरसाली के उपली नाकुरी, तल्ली नाकुरी और कुंसी ग्रामसभा के भातू सेरा और घटक्यार्का में काश्तकारों को कृषि भूमि का फसलों के साथ लगभग 50 हेक्टर भूमि का भारी नुकसान हुआ है।

बाढ़ से सिंगोट में 1 मोटर पुल बह जाने के साथ 2 आरसीसी पुल और एक लोहे का पुल बह गया। जिसके चलते आने जाने की दिक्कतों के साथ ग्रामीण स्वयं ही संपर्क मार्ग बनाने में जुटे हैं। कई जगहों पर लोगों के खेत, घरों में पानी भर गया और सिंगोट में पक्के निर्माण को भी नुकसान हुआ है। बाढ़ से पैदल पुल, संपर्क मार्ग, सड़कों के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में भारी दिक्कतें हो रही हैं। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। लोगों के मवेशी भी छानियों में कैद हैं।

मांगली सेरा, सिंगोट, मलान गांव, नाकुरी में गांव के सुरक्षा दीवार बह जाने से गांव को खतरा बन गया है। सिंचाई विभाग और लघु सिंचाई विभाग को लगभग 50 नहरे पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गई जबकि पेयजल विभाग की 20 से अधिक योजनाएं क्षतिग्रस्त हो गई। दर्जनों नहरें, पेयजल योजनाओं के बाढ़ बे बह जाने से सिंचाई और पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है।

नाकुरी गाड़ पर 10 किलोमीटर हिस्से में दोनो तरफ इस क्षेत्र के लोगों की सिंचित भूमि है। बाढ़ से खेती और धान की फसलों को भी बड़ा नुकसान हवा है। जगह जगह ग्रामीणों के आने जाने के रास्ते टूट गए और आधा दर्जन पैदल पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this