Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पीएम नरेन्द्र मोदी से मिले त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कई महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरसरोकार

पीएम नरेन्द्र मोदी से मिले त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कई महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा

नई दिल्ली में विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुलाक़ात की। इस दौरान उत्तराखंड की संस्कृति व सरोकारों पर सार्थक चर्चा हुई।

हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी बड़ी बिटिया कृति की मुहिम हिमालयन थ्रेड्स द्वारा डिजाइन किया श्री बदरी केदार थीम पर बना मफलर व पिरुल से बनी सामग्री भेंट स्वरूप प्रदान की गई।

पिरुल का ऐसा सुंदर इस्तेमाल देखकर प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान एकोफ़्रेंडली और पुनः इस्तेमाल हो सकने योग्य कारतूस के विषय में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

बहुत अधिक व्यस्तता होने के बावजूद भी अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु सांसद हरिद्वार और पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक धन्यवाद प्रकट किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...