Home उत्तराखंड न्यूज़ हरेला पर्व पर उत्तरकाशी में किया गया वृक्षारोपण और निकाली गई तिरंगा यात्रा
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीताज़ा ख़बरसरोकार

हरेला पर्व पर उत्तरकाशी में किया गया वृक्षारोपण और निकाली गई तिरंगा यात्रा

उत्तराखंड में हरेला का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, हरेला पर्व में लोग खूब सारे पेड़ पौधे लगाते हैं और धरती को हरी भरी रहे इसके लिए कोशिश करते हैं।

उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से हरेला का पर्व मनाया जा रहा है। 16 जुलाई से शुरू हुआ यह पर्व 14 अगस्त तक चलेगा। प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलूनी उत्तरकाशी वन प्रभाग, उत्तरकाशी के आदेशानुसार वन क्षेत्राधिकारी मुकेश रतूड़ी बाड़ाहाट के नेतृत्व में ‘हरेला समापन‘ के अवसर पर जिला गंगा समिति के सदस्य और गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट के द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम‘ कार्यक्रम के तहत हरेला कार्यक्रम के अंतिम दिन पौध रोपण किया गया।

इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम की थीम के तहत कोट बंगला परिसर में प्रभागीय वनाधिकारी भूमि संरक्षण वन प्रभाग/उप निदेशक गंगोत्री नेशनल पार्क रंगनाथ पांडे, डीएलएम बुद्धि प्रकाश बहुगुणा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दया लाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वीना भट्ट, सर्वेयर भारती नौटियाल, लेखाकार राजवीर सिंह रावत, जगेंद्र सिंह राणा, दीपक काला संदीप सुयाल, उवक्षे जगदीश सुमन, कीर्ति मिस्त्री, वन दरोगा महाराज बिष्ट, सुभाष प्रसाद अवस्थी, कुलबीर सिंह कैंतूरा, लाल सिंह भंडारी, बीपी उनियाल, सुभाष चंद्र बिजल्वाण, ज्योति चौहान, वन बीट अधिकारी खुशपाल सिंह, सुरेश चौहान, दिवाकर, सियाराम, अनूप, प्रदीप, रीना सजवान एवं बाड़ाहाट रेंज के समस्त कर्मचारियों द्वारा आंवला, आड़ू, नींबू, माल्टा, आदि पौधों का रोपण किया गया।

पौध रोपण कार्यक्रम से पहले ‘हर घर तिरंगा कार्यक्रम‘ के तहत वन विभाग कोटबंगला में उत्तरकाशी वन प्रभाग, गंगोत्री नेशनल पार्क, भूमि संरक्षण वन विभाग, टिहरी डैम वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों और स्कूली छात्र छात्राओं के साथ गंगा विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...