Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ भगवान श्री कृष्ण जी के भजनों से दिनभर गूंजता रहा मां गंगा जी का उद्गम स्थल गंगोत्री
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीताज़ा ख़बर

भगवान श्री कृष्ण जी के भजनों से दिनभर गूंजता रहा मां गंगा जी का उद्गम स्थल गंगोत्री

लोकेंद्र सिंह बिष्ट

मां गंगा जी के धाम गंगोत्री में भव्य रूप से श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। इस शुभ अवसर पर मां गंगा जी के धाम गंगोत्री में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ साथ स्थानीय गांवों के लोग हजारों की संख्या में अपने अपने देवी देवताओं की डालियों के साथ पहुंचे।

दिनभर से गंगोत्री में स्थानीय बगोरी, हर्षिल और डुंडा बीरपुर से भोटिया और जाट समुदाय के लोग अपनी इष्ट देवी भगवती रिंगाली देवी के साथ मंदिर प्रांगण में धार्मिक गीतों और भजनों के साथ सामूहिक नृत्य करने में मशगूल हैं।

लगभग उत्तरकाशी जिले से 12 गांवों के लोग अपने अपने आराध्य देव देवताओं की डालियों के साथ श्री कृष्ण जन्म अष्टमी के अवसर पर गंगोत्री धाम पहुंचे हुए हैं। रात्रि को जागरण में गंगोत्री तीर्थ में लगभग 6 हजार श्रद्धालु मौजूद रहे।

भगवान श्री कृष्ण जी के भजनों से दिनभर गूंजती रही मां गंगा जी की उदगम स्थल गंगोत्री।

भगवान श्री कृष्ण जी के भजनों के साथ परंपरागत भेष भूषा में भोटिया और जाड़ समुदाय की सैकड़ों महिलाओं ने सामूहिक परंपरागत नृत्य किया।

भगवान श्री कृष्ण जी के प्राक्ट्य समय रात्रि 12 बजे जन्म उत्सव पर भगवान श्री कृष्ण के भजनों पर मां गंगा जी के धाम गंगोत्री मंदिर प्रांगण में श्रद्धालु जमकर झूमें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles