Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ एवरेस्ट अभियान दल के लिए उत्तरकाशी के एनसीसी कैडेट सचिन कुमार का हुआ चयन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

एवरेस्ट अभियान दल के लिए उत्तरकाशी के एनसीसी कैडेट सचिन कुमार का हुआ चयन

राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज के एनसीसी ऑफिसर कैप्टेन लोकेन्द्र परमार ने बताया कि कैडेट सचिन कुमार, कीर्ति इंटर कॉलेज मे इंटर कक्षा मे पढ़ रहा है और 3 यू के बटालियन एनसीसी उत्तरकाशी की 1/3 सीनियर डिवीज़न कम्पनी राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज मे सेकंड ईयर का कैडेट है। एनसीसी द्वारा जुलाई माह में अखिल भारतीय स्तर पर एवरेस्ट अभियान दल हेतु चयन किया गया जिसमें पहले बटालियन स्तर पर फिर देहरादून ग्रुप स्तर और फिर उत्तराखंड स्तर पर चयन के उपरांत डी जी एनसीसी दिल्ली में अंतिम स्तर सलेक्शन टेस्ट में कीर्ति इंटर कॉलेज के कैडेट सचिन का चयन हुआ।

ए.एन.ओ. कैप्टेन परमार ने बताया की एनसीसी में कैडेट्स को ड्रिल, मैप रीडिंड,वेपन ट्रेनिंग, फायरिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट आदि सैन्य प्रशिक्षण के साथ ही शारीरिक शिक्षा, खेल, योग, आपदा प्रबंधन, फर्स्ट ऐड, राष्ट्रीय एकता, सडक सुरक्षा, सामाजिक कार्य के साथ एडवेंचर एक्टिविटीज, रॉक क्लाइंबिंग, वाटर स्पोर्ट्स, माउन्टनियरिंग आदि की भी ट्रेनिंग दी जाती है प्रशिक्षण उपरांत परीक्षा के माध्यम से एनसीसी प्रमाण पत्र ए, बी, सी प्राप्त करने पर राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी के अभी तक कई कैडेट्स भारतीय आर्म्ड फोसेर्स, पैरामिलिट्री फोर्स सहित केंद्रीय और राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

पीएमश्री राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी के छात्र और एनसीसी कैडेट की इस उपलब्धि पर 3 यू के बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मयंक धस्माना, एडम ऑफिसर ले. कर्नल एल.वि. मल्ल, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर कैप्टेन लोकेन्द्र परमार, एस.ओ प्रभाकर सेमवाल, सीनियर जेसीओ सूबेदार पुरुषोतम सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ ए.सी त्रिपाठी, नायब सूबेदार कन्हैया यादव, हवलदार वीरेंद्र सिंह धामी,सहित जनपद उत्तरकाशी के मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली, बीइओ भटवाड़ी हर्षा रावत, विद्यालय के प्रधानाचार्य बी.एस. राणा, शिक्षक अतोल सिंह महर, संजय जगूड़ी, शैलेद्र नौटियाल आदि ने विद्यालय के इस छात्र को शुभकामनाएं दी हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...