केदारनाथ धाम में चला साफ-सफाई अभियान, सिंगल यूज प्लास्टिक पर हो रही है जुर्माने की कार्यवाही

केदारनाथ धाम में चला साफ-सफाई अभियान, सिंगल यूज प्लास्टिक पर हो रही है जुर्माने की कार्यवाही

श्री केदारनाथ धाम में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को स्वच्छ व साफ वातावरण उपलब्ध हो सके इसके लिए जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने संबंधित अधिकारियों को केदारनाथ धाम में निरंतर व बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

केदारनाथ धाम में साफ-सफाई का अभियान लगातार चलता रहता है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ नीरज कुमार ने बताया कि श्री केदारनाथ धाम की यात्रा अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि संज्ञान में आया कि कतिपय व्यापारियों द्वारा उनके प्रतिष्ठानों से उत्पन्न कूड़े को खुले में जलाया जा रहा है। उन्होंने केदारनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में होने के कारण दुकानदारों द्वारा अपनी-अपनी दुकानों की साफ-सफाई के दौरान उत्पन्न कूड़े को एकत्रित कर खुले में न जलाने की अपील की है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि कूड़े को एक स्थान पर एकत्रित कर उसकी सूचना नगर पंचायत केदारनाथ को देने की अपील की है ताकि एकत्रित कूड़े का उचित निस्तारण किया जा सके। उन्होंने केदारनाथ क्षेत्रातंर्गत सभी व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि प्रतिष्ठानों से उत्पन्न किसी भी तरह का कूड़ा खुले में न जलाएं। इससे एक ओर जहां पर्यावरण को बड़ी मात्रा में नुकसान होता है वहीं दूसरी ओर ऐसा करना स्वच्छता नियमों का भी उलंघन है।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में नगर पंचायत क्षेत्रांतर्गत अवस्थित दुकानदारों व व्यापारियों से उनके प्रतिष्ठानों में विशेष तौर पर सफाई रखने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने के लिए समय-समय पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है।

उन्होंने नगर पंचायत केदारनाथ क्षेत्रांतर्गत दुकानदारों से प्रतिष्ठानों का कूड़ा आसपास न फैलाने की अपील की है। साथ ही अवगत कराया है कि स्वच्छता नियमों का पालन न करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक पर जुर्माने की कार्यवाही भी की जा रही है। इसके साथ ही व्यापारियों से दुकानों से उत्सर्जित कूड़े की सूचना नगर पंचायत केदारनाथ को देने की अपील भी की है। जिससे दुकानों से निकलने वाले कूड़े का उचित निस्तारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम व पैदल मार्ग पर निरंतर साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this