Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ अलग-अलग क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सीएम धामी ने उत्तराखंड उदय सम्मान-2024 से किया सम्मानित
उत्तराखंड न्यूज़

अलग-अलग क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सीएम धामी ने उत्तराखंड उदय सम्मान-2024 से किया सम्मानित

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले उत्तराखंड के 26 लोगों को उत्तराखंड उदय सम्मान- 2024 से सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोग उद्यमशीलता से अपनी प्रगति के साथ-साथ उत्तराखंड की प्रगति में भी मिलजुल कर योगदान करते रहें।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में उद्यमशीलता का बेहतर माहौल है। पंतनगर, सितारगंज, हरिद्वार, सेलाकुई जैसे हमारे पास बड़े इंडस्ट्रियल एरिया हैं। उन्होंने कहा की सरकार ने इन्वेस्टर समिट के माध्यम से बड़े पैमाने पर निवेश को आकर्षित किया है।

सीएम धामी ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के अंदर जो 12 औद्योगिक स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा की है उनमें से एक औद्योगिक स्मार्ट सिटी उत्तराखंड को मिली है। इससे उत्तराखंड औद्योगिक दृष्टि से भी एक बेहतर गंतव्य बनकर उभरेगा। यहां पर उद्यमशीलता का माहौल इस कारण से भी बेहतर है क्योंकि हमने कानून व्यवस्था से जुड़े हुए बहुत बड़े निर्णय लिए हैं तथा सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि की प्रेरणा से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारे पास एक सुअवसर है जब हम 25 वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहे हैं तथा हम देशभर में उन राज्यों में शुमार हैं जो प्रत्येक सेक्टर में तेजी से विकास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जैसे कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और अमर उजाला इस भूमिका को लगातार बखूबी निभा रहा है। कहा कि इस संस्थान ने आज बहुत ही शानदार कार्य किया है जब उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सबसे बेहतर कार्य करने वाले लोगों को एक जगह एकत्रित किया है।

उन्होंने अंतिम छोर पर बैठे लोगों तक सरकार की आवाज, उसके निर्णय और योजनाओं को इसी तरह से पहुंचाते रहने का भी आग्रह किया ताकि अधिक से अधिक जनमानस लाभान्वित हो सके।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles